फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lock Down in china's Lanzhou city over covid-19 infection  

China Lockdown News: लांझू में लगाया गया लॉकडाउन, चार लाख लोग घरों में हुए कैद

Tue, 26 Oct 2021 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Oct 2021 01:02 PM IST
सार

चीन के अलग-अलग शहरों में कोराना फिर से बढ़ने लगा है। लांझू में लॉकडाउन से पहले चीन के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत के कई शहरों में स्कूलों को बंद किया जाना और फ्लाइटों को स्थगित करना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Lock Down in china's Lanzhou city over covid-19 infection  
चीन में लॉकडाउन: कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण एक बार फिर से लौटने लगा है। चीन के कई प्रांतों में कोरोना के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि चीन के लांझू शहर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है। चार लाख की आबादी वाले इस शहर में आपातस्थिति के अलावा लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


सामने आए छह कोरोना संक्रमित 
चीन के उत्तरी-पश्चिमी प्रांत के शहर लांझू में मंगलवार को छह कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई है। इसके बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लांझू में जरूरी सामान व मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो उत्तरी क्षेत्रों में भी लगाया गया था लॉकडाउन 
इससे पहले 20 अक्तूबर को भी चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था। चीन के नेशलन हेल्थ कमीशन के अनुसार, बीते सोमवार को यहां पर नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यहां पर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा चीन के मंगोलिया में भी नौ मरीज सामने आए थे। 

बंद होने लगे स्कूल, फ्लाइटें रद्द
चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों को बंद किया जाना शुरू हो गया है। इसके अलावा कई हवाई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed