फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lisa Nandy among record set of women in UK PM Keir Starmer Cabinet

UK: ब्रिटेन में भारतवंशी का जलवा बरकरार, कीर स्टार्मर कैबिनेट में लीजा नंदी संभालेंगी यह अहम मंत्रालय

Sat, 06 Jul 2024 03:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 03:53 PM IST
सार

ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बाद नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट का एलान कर दिया है। उनकी कैबिनेट में तीन महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एक भारतीय मूल की सांसद लीजा नंदी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Lisa Nandy among record set of women in UK PM Keir Starmer Cabinet
कीर स्टार्मर कैबिनेट में लीजा नंदी संभालेंगी यह अहम मंत्रालय - फोटो : X/ @lisanandy

विस्तार

ब्रिटेन के आम चुनाव में एकतरफा जीत के बाद कैबिनेट का एलान करते हुए कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की लीजा नंदी, जो उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भारी मतों से चुनाव जीतकर आयी हैं, उनको संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्रालय सौंपा है। लेबर पार्टी की शानदार जीत के बाद कीर स्टारमर सीधे काम पर लग गए। बता दें कि उनकी कैबिनेट में राचेल रीव्स चांसलर ऑफ द एक्सचेकर के उच्च पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बनीं और एंजेला रेनर ब्रिटेन के इतिहास में दूसरी महिला उप प्रधानमंत्री बनीं। जबकि भारतीय मूल की लीजा नंदी संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री बनाई गई है।
विज्ञापन


लीजा नंदी ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए 44 वर्षीय लीजा नंदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) का नेतृत्व करना एक अविश्वसनीय विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, रग्बी लीग से लेकर रॉयल ओपेरा तक, हमारी सांस्कृतिक और खेल विरासत हमारे कस्बों, गांवों और शहरों में फैली हुई है और यह हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक है। 
विज्ञापन


लूसी फ्रेजर की जगह कार्यभार संभालेंगी नंदी
जनवरी 2020 में अपने बॉस के खिलाफ लेबर पार्टी के नेतृत्व की प्रतियोगिता में अंतिम तीन प्रतियोगियों में से एक लीजा नंदी अब लूसी फ्रेजर से संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। लूसी फ्रेजर पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव के लिए चुनाव में अपनी सीट खोने वाले टोरी मंत्रियों में से एक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षियों पर जमकर बरसीं लीजा नंदी
शुक्रवार को ग्रेटर मैनचेस्टर निर्वाचन क्षेत्र में एक दूर-दराज के रिफॉर्म के उम्मीदवार को हराने पर अपने स्वीकृति भाषण में लीजा नंदी ने गुस्से में कहा, मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं जो अपनी घिनौनी, घृणित, नस्लवादी राजनीति को हमारे शहर में लेकर आए है, विगन का इतिहास कामकाजी वर्ग के लोगों का है, जिन्होंने 100 सालों तक आपको और आपकी नफरत को हमारे शहर से बार-बार बाहर निकाला है। तो आज  इस परिणाम को अपने मार्चिंग ऑर्डर के रूप में लें। हम आपसे बेहतर शहर हैं। यहां आपका स्वागत नहीं है। 


मैनचेस्टर में हुआ था लीजा नंदी का जन्म
कलकत्ता में जन्मे शिक्षाविद दीपक नंदी और अंग्रेजी मां लुइस बायर्स की बेटी लीजा नंदी का जन्म मैनचेस्टर में हुआ था। बता दें कि उन्होंने लेबर पार्टी के सम्मेलनों के दौरान अपनी भारतीय विरासत के बारे में बात की है। उनके पिता दीपक नंदी ब्रिटेन में नस्ल संबंधों के क्षेत्र में अपने काम के लिए प्रसिद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed