फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Libyan dictator Muammar Gaddafi son Saif al-Islam Gaddafi Shot dead

कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी?: लीबिया में गोलियों से भूना गया; 15 साल पहले तानाशाह पिता की भी हुई थी हत्या

Wed, 04 Feb 2026 08:43 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिंटान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिंटान Published by: लव गौर Updated Wed, 04 Feb 2026 08:43 AM IST
सार

Libya News: लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की घर में घरकर हत्या कर दी गई है। चार अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने उनको गोलियों से उस वक्त भूना, जब सैफ अल-इस्लाम घर के बगीचे में बैठे थे। ऐसे में जानिए कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? जिनकी हत्या से लीबिया में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Libyan dictator Muammar Gaddafi son Saif al-Islam Gaddafi Shot dead
मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लीबिया में एक बार फिर राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। जिंटान शहर में घर में घुसकर चार अज्ञात बंदूकधारियों ने सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सैफ अल-इस्लाम अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। सैफ 53 वर्ष के थे। लीबियाई अधिकारियों और पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। 
विज्ञापन


सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे थे। और कभी ऐसा भी वक्त था जब उनको सत्ता का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। इतना ही नहीं वो अपने पिता के शासन में सबसे ताकतवर शख्स भी थे। हालांकि उनकी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर लीबिया की अस्थिर सुरक्षा व्यवस्था और लंबे राजनीतिक संघर्ष को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन


चार नकाबपोश बंदूकधारियों से संघर्ष के बाद हत्या
लीबियाई मीडिया के अनुसार सैफ अल इस्लाम के वकील खालिद अल-जायदी और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है  कि उनकी की हत्या उत्तर पश्चिमी लीबिया के जिंटान शहर में उनके घर पर की गई थी। उनकी राजनीतिक टीम के एक बयान के अनुसार चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने उनके आवास में घुसकर सुरक्षा कैमरों को निष्क्रिय कर दिया और झड़प के बाद उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड की लीबिया के अधिकारियों ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने आई कि इस हत्या के पीछे क्या मकसद था और किसके इशारे पर यह साजिश रची गई। वहीं हमलावरों को एक कमांडो यूनिट बताया गया है।

कौन थे सैफ अल-इस्लाम?
  • मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या।
  • पिता मुअम्मर गद्दाफी के माने जाते थे उत्तराधिकारी।
  • पिता ने लीबिया पर 42 तक किया शासन।
  • गद्दाफी ने 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन किया।
  •  2011 में हुए विद्रोह के बाद गद्दाफी सरकार का अंत हुआ।
  • 20 अक्तूबर 2011 में संदिग्ध सैन्य हमले में गद्दाफी की हत्या।
ये भी पढ़ें: त्या या राजनीति का खेल?: लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की मौत, फिर उठे सुरक्षा और सत्ता पर सवाल
  • सैफ ने 2011 से पहले सरकार में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
  • सैफ ने 2000 के बाद पश्चिमी देशों से बेहतर रिश्ते बनाए।
  • सत्ता से बेदखल होने के बाद एक दशक तक गुमनामी में काटा जीवन।
  • जिंटान की एक मिलिशिया ने करीब छह साल तक जेल में रखा।
  • 2015 में लीबिया की अदालत ने मौत की सजा भी सुनाई।
  • 2021 में लीबिया के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकि चुनाव टल गए।

अन्य वीडियो


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed