{"_id":"6136d1838ebc3e0b044399b7","slug":"libya-former-dictator-colonel-muammar-s-son-al-saadi-gaddafi-released-imprisoned-for-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया : पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर के बेटे अल-सादी गद्दाफी को किया गया रिहा, सात साल से था कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लीबिया : पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर के बेटे अल-सादी गद्दाफी को किया गया रिहा, सात साल से था कैद
Tue, 07 Sep 2021 08:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काहिरा
एजेंसी, काहिरा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:12 AM IST
सार
- अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अल-सादी को रिहा करने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबेह ने ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन
अल सादी गद्दाफी
- फोटो : twitter
विस्तार
लीबिया के अधिकारियों ने रविवार को पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी के बेटे अल-सादी गद्दाफी को रिहा कर दिया। वह पड़ोसी देश नाइजर से प्रत्यर्पण के बाद त्रिपोली की एक जेल में सात साल से अधिक समय से कैद था।
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबेह ने सोमवार तड़के ट्वीट किया कि अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अल-सादी को रिहा कर दिया गया है। स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘अल-मर्सद’ की खबर के अनुसार, अल-सादी रिहाई के बाद वह तुर्की रवाना हो गया।
विज्ञापन