{"_id":"630b4fe6bee8972ecc767427","slug":"libya-clashes-death-toll-rises-to-32-and-159-wounded-quoting-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libya clashes: लीबिया में हिंसक झड़पों में 32 लोगों की मौत, 159 के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Libya clashes: लीबिया में हिंसक झड़पों में 32 लोगों की मौत, 159 के घायल होने की खबर
Sun, 28 Aug 2022 04:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीबिया
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 04:52 PM IST
सार
प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद देइबाह की सरकार ने दावा किया कि यह झड़प तब शुरू हुई, जब एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो प्रतिद्वंद्वी प्रशासकों के बीच हिंसक झड़पों में शनिवार को 32 लोगों की मौत हो गई। घटना में 159 लोग घायल भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 159 से अधिक घायल हो गए हैं। प्रभावित इलाकों से 64 परिवारों को बचाया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद देइबाह की सरकार ने दावा किया कि यह झड़प तब शुरू हुई, जब एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलाई। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि गोलीबारी प्रधानमंत्री देइबाह और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री फैथी बशागा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा हो सकती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों पर भी गोलाबारी की गई। एम्बुलेंस को नागरिकों को लाने से रोका गया।
विज्ञापन