{"_id":"68e50301773b3f119a09cd4a","slug":"let-terroring-saifullah-kasuri-criticizes-india-over-water-disputes-targets-pm-modi-amid-indus-treaty-row-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: लश्कर के नंबर दो आतंकी सैफुल्लाह कसूरी की गीदड़भभकी, सिंधू जल संधि पर बड़बोलेपन में यह कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: लश्कर के नंबर दो आतंकी सैफुल्लाह कसूरी की गीदड़भभकी, सिंधू जल संधि पर बड़बोलेपन में यह कहा
Tue, 07 Oct 2025 06:56 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:56 PM IST
सार
Pakistan: लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नंबर दो आतंकी और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली गीदड़भभकी दी है। उसने पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़बोलापन दिखाया है।
विज्ञापन
सैफुल्ला कसूरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नंबर दो आतंकी और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली गीदड़भभकी दिखाई है। वायरल क्लिप में कसूरी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के कसीदे पढ़े और बड़बोलेपन में कहा, "मैं अपने सर्वोच्च नेता फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अनुरोध करता हूं कि वे पीएम मोदी को वैसा ही सबक सिखाएं जैसा हमने 10 मई 2025 को सिखाया था।"
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारत विरोधी इस बयानबाजी का कथित वीडियो पूरे पाकिस्तान में व्यापक रूप से प्रसारित किया गया। पाकिस्तान के सोशल मीडिया चैनलों पर सैफुल्लाह कसूरी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह "बाढ़ राहत कार्य" कर रहा है। कसूरी ने हाल ही में पाकिस्तान के कई इलाकों में आई बाढ़ का बदला लेने की कसम भी खाई है।
विज्ञापन
लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के शीर्ष सहयोगी और आतंकी कसूरी ने खुद के गिरेबां में न झांककर भारत पर ही 'पानी का आतंकवाद' करने का आरोप लगाया। कसूरी ने दावा किया कि नई दिल्ली ने जानबूझकर पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बनाए हैं।
विज्ञापन
आतंकी कसूरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 सितंबर को सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया और भारत पर इसके प्रावधानों का उल्लंघन करने और समझौते को स्थगित रखने का आरोप लगाया। कसूरी का यह बयान पाकिस्तान की आतंकवादी मशीनरी और राजनीतिक नेतृत्व के गठजोड़ से भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा है।