फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lebanon Ambassador Mustafa Adeeb named as new Prime Minister in Germany

लेबनान में नई सरकार बनाएंगे अदीब, फ्रांस ने निभाई भूमिका

Tue, 01 Sep 2020 03:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बेरूत
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बेरूत Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
lebanon Ambassador Mustafa Adeeb named as new Prime Minister in Germany
मुस्तफा अदीब - फोटो : facebook

संकटग्रस्त लेबनान में सोमवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थन के बाद देश के जर्मनी में राजदूत मुस्तफा अदीब को नया प्रधानमंत्री नामित किया गया। वे लेबनान में एक नई सरकार बनाने के लिए पहल करेंगे। लेबनान के राष्ट्रपति ने मुस्तफा अदीब से 128 सदस्यीय संसद में 90 वोट हासिल करने के बाद नई सरकार बनाने के लिए कहा है। इसके लिए फ्रांस ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


अदीब ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लेबनानी और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के भरोसे को फिर से हासिल करने और अहम सुधारों को लागू कर सक्षम सरकार बनाने की होगी।


बता दें कि उनकी यह नियुक्ति बेरूत में एक विनाशकारी विस्फोट के हफ्तों बाद उस वक्त हुई है जब देश भीषण आर्थिक संकट में फंस गया है। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पिछले 48 घंटों में हुई कोशिशों का नतीजा है। मैक्रों ने लेबनानी नेताओं से किसी एक उम्मीदवार पर सहमत होने का आग्रह किया था। वे इसी हफ्ते लेबनान दौरे पर जाने वाले हैं।
विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति के एक सूत्र ने बताया कि मैक्रों लगातार पिछले दो दिनों से अदीब के संपर्क में थे और उन्होंने ही अदीब को बेरूत में चल रही वार्ता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी मुस्लिम होने के नाते सभी का समर्थन
लेबनान की राजनीतिक और संप्रदाय व्यवस्था के तहत केवल एक सुन्नी मुसलमान ही प्रधानमंत्री का पद संभाल सकता है। रविवार की बैठकों में, अदीब को कई पूर्व प्रधानमंत्रियों का समर्थन हासिल हुआ, जिसमें साद अल-हरीरी की पार्टी भी शामिल थी, जो कि लेबनान का सबसे बड़ा सुन्नी राजनीतिक दल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed