फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Leading Hong Kong activist Joshua Wong arrested by police

हांगकांग प्रदर्शन के मुख्य कार्यकर्ता जोशुआ वांग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2019 09:09 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,होंगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,होंगकांग Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Leading Hong Kong activist Joshua Wong arrested by police
जोशुआ वोंग - फोटो : ANI

हांगकांग में प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वांग को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उनकी पार्टी डेमोसिस्टो ने यह जानकारी दी। वांग को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है जब एक दिन बाद ही शहर में पार्टी की रैली करने की योजना थी जिस पर पुलिस से प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


डेमोसिस्टो ने ट्वीट किया, ‘हमारे महासचिव जोशुआ वांग को आज सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिन दहाड़े सड़क से जबरन एक मिनीवैन में बैठाया गया। हमारे वकील अब इस मामले को देख रहे हैं।’
विज्ञापन


हांगकांग में पिछले तीन महीनों से राजनीतिक अशांति का माहौल है। यहां व्यापक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकों को हिंसा का प्रयोग करके रोका गया जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस सप्ताहांत जन रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर झड़प होने की आशंका पैदा हो गई है क्योंकि प्रदर्शनकारी इस प्रतिबंध के विरोध में सामने आ सकते हैं।


इन प्रदर्शनों की शुरुआत उस समय हुई थी जब शहर की बीजिंग समर्थित सरकार ने चीन में प्रत्यर्पण की अनुमति देने संबंधी एक विधेयक पारित करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में इन प्रदर्शनों का मकसद व्यापक हो गया। 

हांगकांग में अब लोकतंत्र और पुलिस पर बर्बरता के आरोपों की जांच कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

इन प्रदर्शनों के संबंध में जून से 850 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed