Landslide: कैमरून में अंतिम संस्कार के दौरान भूस्खलन, 14 की मौत, मलबे में कई दबे
गवर्नर नसेरी पॉल बी ने बताया, हादसे के बाद मौके पर 10 शवों को बरामद किया गया, इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार शवों को निकाल लिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमरून की राजधानी याउन्डे में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अंतिम संस्कार के दौरान भूस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार की है। स्थानीय गवर्नर ने बताया, इस दर्दनाक हादसे में कई लोग लापता भी हैं, आशंका जताई जा रही है कि वे मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
गवर्नर नसेरी पॉल बी ने बताया, हादसे के बाद मौके पर 10 शवों को बरामद किया गया, इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार शवों को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं।