फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landmine blast in Afghanistan, 16 civilians dead including eight children

अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग विस्फोट, आठ बच्चों समेत 16 नागरिकों की मौत

Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, काबुल Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Landmine blast in Afghanistan, 16 civilians dead including eight children
काबुल आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को एक वाहन के गुजरने से बारुदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इसके कारण आठ बच्चों समेत 16 नागरिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि बुधवार को शाम लगभग पांच बजे एक कार तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लगाई गई बारुदी सुरंग के ऊपर से गुजरी और धमाका हो गया। इस हादसे में 16 नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


रहीमी ने बताया कि ताजिकिस्तान से लगी हुई अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर स्थित कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह लक्षित हमला था या नहीं। हालांकि इस क्षेत्र में तालिबानी आतंकियों और अमेरिका समर्थित अफगान सैन्य बलों के बीच अक्सर टकराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान नागरिक 28 सितंबर को संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की अब तक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के बीच कड़ी टक्कर है। चुनाव में डाले गए मतों की पुन:गणना तकनीकी खामियों और दोनों उम्मीदवारों के बीच आरोपों प्रत्यारोपों की वजह से बाधित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed