फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lalit modi vijay mallya biggest fugitives of india london party video

Fugitives: ललित मोदी-विजय माल्या का पार्टी करते वीडियो वायरल, हंसते हुए बोले- हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े

Wed, 24 Dec 2025 08:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 24 Dec 2025 08:54 AM IST
सार

विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ललित मोदी ने खुद को और विजय माल्या को भारत का सबसे बड़े भगोड़ा बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
lalit modi vijay mallya biggest fugitives of india london party video
ललित मोदी और विजय माल्या - फोटो : इंस्टाग्राम/ललित मोदी

विस्तार

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह खुद को और माल्या को भारत का 'सबसे बड़ा भगोड़ा' बताते नजर आ रहे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर तंज कसा है। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या लंदन में जन्मदिन की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


ललित मोदी ने कसा तंज
इतना ही नहीं इस वीडियो में ललित मोदी हंसते हुए कह रहा है कि हम दोनों भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े। इस दौरान वीडियो में विजय माल्या और उसकी पत्नी भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने लिखा 'चलो फिर से इंटरनेट हिला देता हूं। खासकर आप मीडिया वालों के लिए, जलन के साथ देखते रहिए।' इसके साथ ही ललित मोदी ने हंसते हुए इमोजी भी पोस्ट किए हैं। साफ है कि ललित मोदी ने भारतीय एजेंसियों पर तंज कसा है और मजाक उड़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो 22 दिसंबर को विजय माल्या की जन्मदिन पार्टी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)




ये भी पढ़ें- UN: 'आग से दूर हट जाओ, ट्रंप का हाथ थाम लो', संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अमेरिका ने ईरान को दी सलाह

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने माल्या से पूछा- कब भारत लौटेंगे?
वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को विजय माल्या से पूछा है कि वे भारत कब लौटेंगे? दरअसल विजय माल्या ने भारत के फ्यूजिटिव ऑफेंडर एक्ट और खुद को भगोड़ा घोषित करने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। इस याचिका पर उच्च न्यायालय ने कहा, बिना अदालत के अधिकार क्षेत्र में आए, माल्या की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती। विजय माल्या साल 2016 से लंदन में है। वहीं आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी साल 2010 से विदेश में रह रहे हैं। ललित मोदी पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed