फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lahore Police booked ousted Pakistan PM Imran Khan on charges of murder and terrorism

Pakistan: इमरान के खिलाफ हत्या-आतंकवाद का मामला दर्ज, पुलिस के साथ पीटीआई कार्यकर्ताओं की हुई थी हिंसक झड़प

Thu, 09 Mar 2023 05:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 05:33 PM IST
सार

इमरान खान के खिलाफ दर्ज यह 80वां मामला है। पुलिस की कार्रवाई में बुधवार को कथित तौर पर पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक को इमरान खान के आवास के बाहर घायल हो गए।

विज्ञापन
Lahore Police booked ousted Pakistan PM Imran Khan on charges of murder and terrorism
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री पर एक और मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने गुरुवार को लाहौर में पीटीआई प्रमुख इमरान खान और 400 अन्य पर पार्टी की रैली के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झड़प के दौरान हत्या और आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस झड़प में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए।

विज्ञापन


इमरान खान के खिलाफ 80वां मामला दर्ज
इमरान खान के खिलाफ दर्ज यह 80वां मामला है। पुलिस की कार्रवाई में बुधवार को कथित तौर पर पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक को इमरान खान के आवास के बाहर घायल हो गए। कार्यकर्ता न्यायपालिका समर्थक रैली निकालने वाले थे। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  लाहौर में इमरान खान के समर्थकों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; एक की मौत, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पथराव करने वाले पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में 11 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। साथ ही छह पीटीआई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके आकाओं के खिलाफ उनके परिवार की शिकायत पर पीटीआई कार्यकर्ता की हत्या के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने 70 वर्षीय इमरान खान और 400 अन्य पर उनकी हत्या का मामला दर्ज किया है।

अन्य पीटीआई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं फवाद चौधरी, फारुख हबीब, हम्माद अजहर और महमूदुर राशिद अन्य पीटीआई नेताओं के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं समेत निहत्थे पीटीआई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा मार गया है। हिरासत में एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे संविधान, मौलिक अधिकारों और कानून के शासन का उल्लंघन किया है। साथ ही देश भर में पार्टी समर्थकों से इमरान ने मारे गए कार्यकर्ता के जनाजे की नमाज अदा करने को कहा।


यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने इमरान खान और फवाद चौधरी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, अवमानना का मामला

इस बीच, जमान पार्क के बाहर पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ हुई पुलिस झड़प की जांच के लिए पंजाब के आईजीपी ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। पुलिस ने बुधवार को पीटीआई कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पीटीआई ने दावा किया कि उसके शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं को रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तार किया गया था कि प्रांतीय राजधानी को सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने वाली धारा 144 के तहत रखा गया था। 

सरकार के नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे- इमरान खान
पुलिस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष के बाद, खान ने अपने ज़मान पार्क निवास से दाता दरबार तक पार्टी की न्यायपालिका समर्थक रैली को बंद कर दिया। इमरान खान ने कहा कि सरकार पंजाब में चुनाव टालने का बहाना चाहती है और इसके लिए उसे लाशों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे 100 कार्यकर्ताओं को उठा लिया है। हम सरकार और उसके आकाओं को उसके नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed