फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   LAC Dispute: India-China capable of resolving differences, Chinese Defense Ministry says

LAC Dispute: भारत-चीन मतभेद मिटाने में सक्षम, द्विपक्षीय समझौते का सम्मान करेंगे; चीनी रक्षा मंत्रालय का बयान

Fri, 27 Sep 2024 05:20 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Sep 2024 05:20 AM IST
सार

LAC Dispute: चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने कहा कि भारत और चीन टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को हटाने व सभी मतभेदों को मिटाने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
LAC Dispute: India-China capable of resolving differences, Chinese Defense Ministry says
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन और भारत पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को समाप्त करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने कहा, दोनों देश टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को हटाने व सभी मतभेदों को मिटाने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


झांग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन और भारत राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिए से एक-दूसरे के साथ बीते कछ दिनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में चीन के विदेश मंत्री और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच हुई वार्ता का भी जिक्र किया। कहा, दोनों देश सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय समझौतों और विश्वास-निर्माण उपायों का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख में चार साल से जारी है गतिरोध
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय से चल रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देश बातचीत के जरिये प्रयासरत हैं। डेमचोक और देपसांग से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता कई दौर की वार्ता हो चुकी है। गत दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बैठक के बाद भारत ने कहा था कि 75 फीसदी तक मामला हल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed