फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kp sharma oli will remain nepal pm

नेपाल : ओली पीएम बने रहेंगे, प्रचंड की बढ़ी ताकत

Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
kp sharma oli will remain nepal pm
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

नेपाल की सत्ताधारी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में चल रही राजनीतिक प्रभुत्व की जंग थमने के आसार बन रहे हैं। नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने बृहस्पतिवार को अपने मतभेदों का हल निकालने के लिए फिर एक बार मुलाकात की।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीएम ओली ने बैठक में पार्टी का पूरा नियंत्रण प्रचंड के हाथों में सौंपने को लेकर सहमति जता दी। बदले में ओली का प्रधानमंत्री पद बरकरार रह सकता है, जिस पर उनके भारत विरोधी बयानों के चलते उन्हीं की पार्टी नेताओं ने संकट के बादल खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर दोनों पक्ष आपस में समझौता करने के करीब पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को भी बैठक होने की संभावना है। इससे पहले पीएम ओली ने बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि वह पार्टी का आंतरिक संकट पांच दिन के अंदर सुलझा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed