फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Korean man found competent to stand trial in deadly stabbing of Indian-origin roommate

US: भारतीय मूल के छात्र की हत्या के मामले में नया मोड़, कोरियाई रूममेट पर चलेगा केस

Thu, 14 Sep 2023 11:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:07 AM IST
सार

इंडियाना पुलिस ने 20 साल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा को पिछले साल अक्तूबर में कैंपस के पश्चिमी किनारे पर मैककचियन हॉल में मृत अवस्था में पाया था। जांच के बाद उसके रूममेट कोरियाई जी मिन जिमी शा को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Korean man found competent to stand trial in deadly stabbing of Indian-origin roommate
court order - फोटो : court order

विस्तार

अमेरिकी राज्य इंडियाना में भारतीय मूल के एक 20 वर्षीय छात्र की उसके छात्रावास में पिछले साल हत्या कर दी गई थी। उसके कोरियाई साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय टिप्पेकेनो काउंटी के न्यायाधीश ने मुकदमा चलाने के लिए उसकी मानसिक हालत ठीक नही पाई थी। इसलिए केस चलाने से मना कर दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। अदालत ने उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 साल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा को पिछले साल अक्तूबर में कैंपस के पश्चिमी किनारे पर मैककचियन हॉल में मृत अवस्था में पाया गया था। मामले में जांच के बाद, कोरिया के एक जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन जिमी शा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, अप्रैल में टिप्पेकेनो सर्किट कोर्ट के न्यायाधीश ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन

टिप्पेकेनो सर्किट कोर्ट के न्यायाधीश शॉन एम पर्सिन ने इस साल अप्रैल में दिए आदेश में कहा था कि जिमी शा ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसलिए अदालत केस चलाने की मंजूरी नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 12 सितंबर को जारी नए आदेश में कहा गया है कि जिमी शा का कई महीनों तक लोगान्सपोर्ट स्टेट अस्पताल में इलाज किया गया। अब वह ठीक है। डॉक्टरों ने शा को मुकदमा चलाने के लिए एकदम स्वस्थ बताया है। अस्पताल के अधीक्षक बेथनी शॉनराड्ट ने न्यायाधीश को लिखे एक पत्र में कहा था कि जिमी शा अब ठीक है। वह अब अपना बचाव कर सकता है। 

इस पर न्यायाधीश ने टिप्पेकेनो काउंटी शेरिफ कार्यालय को शा को वापस काउंटी जेल ले जाने का निर्देश दिया। बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोषी पाए जाने पर शा को 45 से 60 साल की जेल हो सकती है।

यह है मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शा ने लगभग 12:45 बजे पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी कि उसने मैककचियन हॉल में अपने रूममेट को चाकू मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने छेदा को एक कुर्सी पर और शा को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने यह भी बताया कि दीवार पर खून के छींटों के साथ ही फर्श पर खून से लथपथ चाकू पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी शा ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि चाकू उसका था और उसी से उसने अपने रूममेट को मारा था। इंडियाना पुलिस ने इस मामले में कहा है कि जांच की जा रही है। अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक, हत्या बेवजह की गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed