फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Know why Denmark Is One Of The Happiest Countries In The World

दुनिया के सबसे खुश देशों में से एक है डेनमार्क, जानिए क्या है वजह

Tue, 23 Apr 2019 11:47 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 23 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Know why Denmark Is One Of The Happiest Countries In The World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

वर्ल्ड हेपिनेस इंडेक्स 2018 की सूची में डेनमार्क दुनिया के तीन सबसे खुश देशों में से एक है। इस सूची में जगह बनाने में डेनमार्क सातवीं बार कायम रहा है। तो इस देश में आखिर ऐसा है क्या है, जो इसे इतना खुश रखता है? 


loader

कई विशेषज्ञों का मानना है कि डेनमार्क के खुश रहने के पीछे यहां की संस्कृति है। यहां एक मित्रता वाला वातावरण है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यहां 'हाईजी' का वातावरण है। जिसे अंग्रेजी में फन भी कहते हैं। यहां के लोगों में मित्रतापूर्ण व्यवहार पाया जाता है।

जो सभी के सेहतमंद रहने, तनाव को कम करने और सभी को खुश रखने के लिए अहम है। लेकिन यही वो एक कारण नहीं है जिससे डेनमार्क दुनिया के सबसे खुश देशों में से एक है।

यहां लोगों की अधिकतर चिंताओं को दूर करने में सबसे बड़ा हाथ यहां की सरकार का है। यहां के लोगों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज मिलता है। यहां का पेंशन सिस्टम दुनिया में सबसे अच्छे सिस्टम में से एक है। लेकिन एक बात ये भी है कि दुनिया में सबसे अधिक टैक्स दर यहीं पर है।

यहां के लोग खुशी-खुशी टैक्स देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो मानते हैं कि अधिक टैक्स ही एक बहतर समाज का निर्माण करता है। यही कारण है कि चिंता करने के लिए यहां के लोगों के पास बेहद कम कारण हैं। जिससे यहां के लोग बेहद खुश रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed