फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 महीने पहले शुरू हुई थी ब्रेक्जिट की कहानी, टेरीजा सरकार के पास बचे हैं अब ये रास्ते

Thu, 17 Jan 2019 11:16 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 17 Jan 2019 11:16 AM IST
सार

  • ब्रिटेन में पहला जनमत संग्रह 23 जून, 2016 को हुआ।
  • इस वोटिंग के अगले ही दिन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इस्तीफा दे दिया।
  • सरकार के पास अब तीन रास्ते बचे हैं।

विज्ञापन
Know the whole story of Brexit, Theresa government can use these options
theresa may - फोटो : PTI

ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर हुए ऐतिहासिक मतदान में प्रधानमंत्री टेरीजा मे को करारी हार का सामना करना पड़ा। समझौते के पक्ष में 202 वोट पड़े, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया। इसी के साथ यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट को लेकर किया गया समझौता भी रद्द हो गया। ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना है और ये समय करीब आता जा रहा है। ब्रेक्जिट की इस कहानी की शुरुआत हुई थी करीब 30 महीने पहले, चलिए विस्तार से जानते हैं कि कब क्या हुआ-

loader


पहला जनमत संग्रह

ब्रिटेन में ब्रेक्जिट के आने से सबसे बड़े राजनीतिक संकट की शुरुआत हुई। आज भी ये संकट जारी है। इस मुद्दे पर ब्रिटेन में पहला जनमत संग्रह 23 जून, 2016 को हुआ था। इसमें 52 फीसदी लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था। इस वोटिंग के अगले ही दिन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इस्तीफा दे दिया।

टेरीजा बनीं नई प्रधानमंत्री

Know the whole story of Brexit, Theresa government can use these options
theresa may
टेरीजा मे 13 जुलाई, 2016 को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने 2 साल में ब्रेक्जिट का दावा किया। मे कंजरवेटिव पार्टी से हैं। मे ने 2 साल में ब्रेग्जिट प्रक्रिया को पूरा करने के वादे के साथ शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिकल 50 लागू

Know the whole story of Brexit, Theresa government can use these options
ब्रेग्जिट
29 मार्च, 2017 में सरकार ने यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए आर्टिकल 50 लागू किया। इस आर्टिकल के अनुसार 2 साल के भीतर ब्रिटेन को समझौते के साथ या उसके बिना यूरोपीय संघ को छोड़ना होगा। 

टेरीजा मे की पार्टी को नहीं मिला बहुमत

Know the whole story of Brexit, Theresa government can use these options
टेरेसा मे, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन
ब्रिटेन में 8 जून, 2017 में आम चुनाव हुए। इन चुनावों के नतीजे टेरीजा मे की पार्टी के लिए अच्छे नहीं रहे। पार्टी को इन चुनावों में पूर्ण बहुमत नहीं मिला। 
विज्ञापन

यूरोपीय संघ से अलग होने का बिल

Know the whole story of Brexit, Theresa government can use these options
BREXIT
संसद में यूरोपीय संघ से अलग होने का बिल 26 जून 2018 को पेश हुआ था।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed