{"_id":"5c2f28a2bdec22532f13e717","slug":"customer-fight-with-mc-donalds-women-worker-not-to-get-straw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेस्त्रां की महिला कर्मचारी और ग्राहक की हुई मार-पीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रेस्त्रां की महिला कर्मचारी और ग्राहक की हुई मार-पीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
McDonald's
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। हर कोई यही चाहता है कि ये नया साल खुशियों और नए उत्साह के साथ शुरू हो। जहां एक तरफ नया साल कुछ लोगों के लिए खुशियां लेकर आया है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए इस साल की शुरुआत सही नहीं हुई है। जी हां, आपको बता दें कि हाल ही में फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में Mc Donald's की एक महिला कर्मचारी के लिए नए साल की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं हुई है।
2 of 5
McDonald's
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तरह से अचानक से Mc Donald's की महिला कर्मचारी और एक ग्राहक के बीच मार-पीट हो गई। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच महज एक स्ट्रॉ को लेकर झड़प हुई थी।
3 of 5
McDonald's
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों के बीच जमकर मार-पीट हो रही है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को ब्रेंड बियानडुडी नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला की मानें तो वो 31 दिसंबर की रात को वह Mc Donald's गई थी और अपने लिए कुछ ऑर्डर कर रही थी कि तभी उन्होंने देखा कि एक शख्स रेस्त्रां के अंदर आया और अपना पार्सल लेकर बाहर चला गया जिसके बाद उसने देखा कि उसके पार्सल में स्ट्रॉ नहीं है कि तभी वो वापिस अदंर आया और महिला कर्मचारी से स्ट्रॉ को लेकर उलझने लगा और गुस्से में कहने लगा कि स्ट्रॉ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
McDonald's
ब्रेंडा के मुताबिक, वह शख्स कैशियर से भी उलझने लगा था और देखते ही देखते उसने महिला को पीटना शुरु कर दिया था। हालांकि, इसके जवाब में महिला कर्मचारी ने भी उसे जमकर घूसे मारे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्त्रां के बाकी कर्मचारी दोनों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेंडा के मुताबिक वो शख्स जोर-जोर से कहने लगा कि महिला को नौकरी से निकाले जिसके जवाब में महिला कर्मचारी ने उससे कहा कि उसकी नौकरी नहीं जाएगी लेकिन वो उसे जेल जरुर भिजवाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
McDonald's
आपको बता दें कि महिला कर्मचारी पर जिस शख्स ने मार-पीट की है उसका नाम डेनियल टेलर है। वहीं डेनियल के खिलाफ पुलिस में मार-पीट का मामला दर्ज तो कर लिया है। बता दें कि पीटर्सबर्ग सिटी काउंसिल के नियम के मुताबिक जब तक ग्राहक खुद प्लास्टिक की स्ट्रॉ नहीं मांगता तब तक उन्हें प्लास्टिक स्ट्रॉ नहीं दी जाती। यह कानून 2020 तक लागू रहेगा। वहीं ये नियम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।