फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Know all about Sri Lanka political crisis

आखिर क्या हो रहा है श्रीलंका में, जानिए सबकुछ

Thu, 15 Nov 2018 06:54 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 15 Nov 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
Know all about Sri Lanka political crisis
Sri Lanka Political Crisis - फोटो : BBC
श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने संसद को बर्खास्त करने के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के फैसले को पलट दिया है और नए सिरे से चुनाव की तैयारियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एएफपी के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश नलिन परेरा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने जब ये फैसला सुनाया, कोर्ट खचाखच भरा था जिसके बाहर सैकड़ों हथियारबंद पुलिस कमांडो तैनात थे।
विज्ञापन


श्रीलंका के सियासी संकट में ये नवीनतम नाटकीय घटनाक्रम है जहां समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले पर सात दिसंबर तक रोक रहेगी। उठापटक की शुरुआत 26 अक्तूबर से हुई थी जब राष्ट्रपति सिरीसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के पद से हटाकर महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सिरीसेना ने पिछले हफ्ते संसद को तब भंग कर दिया था, जब कुछ खबरों में ये कहा जा रहा था कि उनके नामित प्रधानमंत्री राजपक्षे के पास संसद में बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है। महिंदा राजपक्षे श्रीलंका की राजनीति में पुराने और मजबूत खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथकतावादी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की उखड़ती जड़ों के साथ राजपक्षे ने अपनी जड़ों को मजबूत बनाया और वो साल 2005 से साल 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे। साल 2015 में राजपक्षे को सिरीसेना ने राष्ट्रपति के चुनाव में हराया था। सिरीसेना राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री बनाया था।

लेकिन बीते तीन वर्षों में सिरीसेना और विक्रमसिंघे का तालमेल गड़बड़ाया जिसके बाद राजपक्षे उभरकर सामने आए हैं, लेकिन अभी उन्हें संसद में समर्थन साबित करना बाकी है।


श्रीलंका के मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर भारत और चीन दोनों की पैनी नजर है। भारत की तमिल राजनीति के हिसाब से श्रीलंका काफी महत्वपूर्ण है, दूसरी तरफ चीन ने श्रीलंका में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed