{"_id":"5c44485fbdec224e1b7f583b","slug":"know-about-yellow-man-who-is-wearing-yellow-clothes-since-35-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 सालों से सिर्फ पीले कपड़े पहन रहा है ये आदमी, नाम है 'यलो मैन'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
35 सालों से सिर्फ पीले कपड़े पहन रहा है ये आदमी, नाम है 'यलो मैन'
Sun, 20 Jan 2019 03:37 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 20 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Abu Zukur
आपने दुनिया में कई तरह के अजीब लोग देखे होंगे। जो अपनी आदतों के कारण दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस आदमी का नाम है 'यलो मैन'। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बीते 35 सालों से एक ही रंग के कपड़े पहन रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीले कपड़े पहनने वाला ये आदमी सीरिया के अलेप्पो शहर में रहता है। इस आदमी का नाम है अबू जुकुर। अबू ने पीले रंग के कपड़े 25 जनवरी, साल 1983 में पहनने शुरू किए थे।
वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह पीले रंग को प्यार की निशानी मानते हैं। केवल कपड़े ही नहीं अबू के एसेसरीज और जूते व छतरी भी इसी रंग की होती हैं। अबू पीले रंग के इतने दीवाने हैं कि अगर कोई चीज उन्हें पीले रंग की नहीं मिलती तो वह उसे भी पीले रंग में रंग देते हैं।
अबू का कहना है कि दूसरे कपड़े पहनने से उन्हें असहज महसूस होता है। वह इस रंग के जरिए पूरी दुनिया में प्यार का संदेश फैलाना चाहते हैं। वे जानते हैं कि पूरी दुनिया में कोई नहीं है जो ऐसा करता हो। वह अब किसी और रंग के बारे में सोचना भी पसंद नहीं करते।
हालांकि अबू कई बार अफवाहों का शिकार भी हुए हैं। उनकी पिटाई सीरिया लिबरेशन आर्मी ने की थी। क्योंकि आर्मी को लग रहा था कि वह आतंकी संगठनों से जुड़े हैं, इसलिए पीले कपड़े पहनकर रखते हैं। इसका एक वीडियो भी 2013 में वायरल हुआ था। वहीं कई बार ये खबर भी फैली कि अबू अलकायदा के खबरी हैं लेकिन अबू ने इन सबको महज एक अफवाह करार दिया है।