कनाडा: पुस्तकालय में लोगों पर चाकू से हमला, एक महिला की मौत
पुस्तकालय में शख्स ने कई लोगों पर किया चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के वैंकूवर में एक सार्वजनिक पुस्तकालय में संदिग्ध व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
One person dead and multiple others were wounded in a stabbing at a public library in Vancouver, Canada, and a suspect, who apparently acted alone, was taken into custody: Reuters
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 28, 2021
पूरा मामला
कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के नॉर्थ वैंकुवर में एक शख्स ने एक पुस्तकालय में तथा उसके आसपास चाकू से हमले किए जिसमें एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। एकीकृत मानव हत्या जांच दल के फ्रैंक जांग ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को अभी इस घटना के पीछे के इरादे के बारे में पता नहीं चला है। एक प्रत्यक्षदर्शी स्टीव मोसोप ने बताया कि उन्होंने और उनकी एक साथी ने खून में सनी एक महिला को देखा, जिसने उन्हें बताया कि उसे अभी चाकू मारा गया है। इसके बाद उन्होंने करीब 100 मीटर के दायरे में कई पीड़ितों को देखा।
मोसोप ने हमलावर के बारे में कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि वह एक दिशा में भाग रहा था और जो भी रास्ते में आ रहा था उस पर चाकू से वार कर रहा था।’ कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने ट्विटर पर इस घटना पर दुख जताया और इसे हिंसा की मूर्खतापूर्ण हरकत बताया।
आरोपी से पूछताछ जारी
फिलहाल मामले में एकीकृत मानव हत्या जांच दल ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। उसने यह हत्या क्यों की इसे लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।