{"_id":"6556b369b23ca78fd200c316","slug":"kiren-rijiju-in-maldives-to-attend-swearing-in-ceremony-of-president-mohamed-muizzu-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: केंद्रीय मंत्री रिजिजू मालदीव पहुंचे, आज माले में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: केंद्रीय मंत्री रिजिजू मालदीव पहुंचे, आज माले में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत
Fri, 17 Nov 2023 05:57 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:57 AM IST
सार
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात का सौभाग्य मिला। भारत-मालदीव की बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोहिल के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में हुई जबरदस्त प्रगति भी शामिल थी।
विज्ञापन
Kiren Rijiju in Maldives
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को मालदीव पहुंचे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आज माले में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। रिजिजू के माले पहुंचने पर मालदीव के विदेश मंत्रालय और निर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा कि किरेन रिजिजू राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मालदीव पहुंचे। विदेश मंत्रालय और निर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रिजिजू का मालदीव में स्वागत करते हुए उसे खुशी हो रही है।
विज्ञापन
निवर्तमान राष्ट्रपति सोलिह से की मुलाकात
रिजिजू ने माले में मालदीव के निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोलिह के नेतृत्व में हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में हुई प्रगति और बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा की। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात का सौभाग्य मिला। भारत-मालदीव की बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोहिल के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में हुई जबरदस्त प्रगति भी शामिल थी।
विज्ञापन