फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles III presented with first UK banknotes with his portrait

Royal Family: ब्रिटेन में बैंक नोटों पर किंग चार्ल्स की तस्वीर, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने राजा को भेंट किया पहला सेट

Tue, 09 Apr 2024 11:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 09 Apr 2024 11:06 PM IST
सार

लंदन के बकिंघम पैलेस में बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले बैंक नोटों का पहला सेट भेंट किया। नए नोट पांच जून से प्रचलन में आ जाएंगे। 

विज्ञापन
King Charles III presented with first UK banknotes with his portrait
किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले नोट। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में अब बैंक नोटों पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर छपी दिखेगी। लंदन के बकिंघम पैलेस में बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले बैंक नोटों का पहला सेट भेंट किया। बता दें कि 75 साल के किंग चार्ल्स कैंसर का इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ इंग्लैंड ने राज को भेंट किया पहला सेट
बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली, मुख्य कैशियर और कार्यकारी निदेशक सारा जॉन ने राजा को पहला सेट भेंट किया। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इसे एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह पहली बार है जब बैंक ऑफ इंग्लैंड ने किसी बैंक नोट पर ब्रिटिश सम्राट की तस्वीर बदली है। इससे पहले किंग चार्ल्स की दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बैंक ऑफ इंग्लैंड के नोट पर दिखाई देने वाली पहली सम्राट थीं। 
विज्ञापन


पांच जून से प्रचलन में आएंगे नोट
बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा राजा को पांच, दस, बीस और पचास पाउंड के नोट भेंट किए गए हैं। ये पहले नोट हैं जिनमें किंग चार्ल्स की तस्वीर छपी है। यह भी कहा गया है कि पांच जून 2024 को ये नोट प्रचलन में आ जाएंगे। इससे पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड ने घोषणा की थी कि ऐसे बैंकनोट जिन पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का चित्र है, वे वैध मुद्रा बने रहेंगे। नए बैंक नोट केवल पुराने नोटों को बदलने के लिए मुद्रित किए जाएंगे। नए नोटों पर महारानी की तस्वीर की जगह किंग चार्ल्स की तस्वीर ले लेगी बाकी चीजें जस की तस रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग चार्ल्स की सेहत को लेकर अपडेट
मंगलवार को बकिंघम में एक बैठक हुई। इस बैठक की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किंग चार्ल्स की सेहत में सुधार हो रहा है। फरवरी में कैंसर का पता चलने के बाद किंग चार्ल्स अपने कामकाज से पीछे हट गए थे। ऐसी भी खबरें हैं कि आने वाले दिनों में महल में सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी क्योंकि उनके स्वास्थ्य में प्रगति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed