फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles: Holy oil from Jerusalem to be used in coronation ceremony

King Charles Coronation Ceremony: पवित्र तेल से होगा किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक, छह से आठ मई तक चलेगा समारोह

Sat, 04 Mar 2023 05:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

बकिंघम पैलेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक समारोह छह मई को होना है। समारोह में उपयोग होने वाले तेल को येरुशलम के चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में एक समारोह में पवित्र किया गया है।

विज्ञापन
King Charles: Holy oil from Jerusalem to be used in coronation ceremony
किंग चार्ल्स III - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस समारोह के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल को खास तौर पर येरूशलम के एक चर्च में पवित्र किया गया है। बकिंघम पैलेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक समारोह छह मई को होना है। समारोह में उपयोग होने वाले तेल को येरुशलम के चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में एक समारोह में पवित्र किया गया है।

विज्ञापन

 

बता दें, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर शहर के सबसे पवित्र ईसाई स्थलों में से एक है। बकिंघम पैलेस की ओर से बताया गया कि वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह के दौरान क्रिस्म तेल को किंग चार्ल्स के सिर, छाती और हाथों पर प्रतीकात्मक रूप से छुआया जाएगा। चार्ल्स के अलावा उनकी पत्नी कैमिला का भी इसी पवित्र तेल से राज्याभिषेक किया जाएगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Elizabeth: ब्रिटेन के राजघराने की कहानी, किंग जॉर्ज से महारानी एलिजाबेथ और किंग चार्ल्स तक, जानें पूरा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग चार्ल्स की दादी की कब्रगाह के पास से लाया गया तेल
जानकारी के मुताबिक, यह तेल जैतून के दो पेड़ों को काट कर निकाला गया है। यह दोनों पेड़े किंग चार्ल्स की दादी राजकुमारी एलिस ऑफ ग्रीस की कब्रगाह पर स्थित थे। इस तेल को आवश्यक तेलों तिल, गुलाब, चमेली, दालचीनी, नेरोली, बेंजोइन और एम्बर के साथ-साथ नारंगी फूलों से सुगंधित किया गया है। इंग्लैंड के सर्वोच्च पद के बिशप ने बताया, यह राज्याभिषेक, बाइबिल और पवित्र भूमि के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध को प्रदर्शित करता है। क्रिस्म तेल पवित्र भूमि के साथ राजा के व्यक्तिगत पारिवारिक संबंध को दर्शाता है, जहां उनके दिवंगत पिता प्रिंस फिलिप की मां को दफनाया गया है। 
यह भी पढ़ें - UK: राजघराने के कर्मचारी ने प्रिंस हैरी के दावे को बताया झूठा, कहा- US में नहीं बसना चाहती थीं राजकुमारी डायना

छह से आठ मई के बीच होगा समारोह 
किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक समारोह ब्रिटेन में छह से आठ मई के बीच आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ब्रिटेन की सड़कों पर जश्न का माहौल होगा। हजारों लोग इस दौरान लंदन पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed