फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim launches 90 bullets at the Army officer

किम की क्रूरता : सैन्य अधिकारी को सरेआम 90 गोलियों से किया छलनी

Fri, 29 Jun 2018 11:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Kim launches 90 bullets at the Army officer
kim jong un

उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने अपने एक शीर्ष सेनाधिकारी को सरेआम 90 गोलियों से छलनी करवा मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल ह्योंग जू-सोंग पर जवानों को तय सीमा से ज्यादा खाना और ईंधन बांटने के आरोप लगे थे, पिछले दिनों उन्हें अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने और देशद्रोह का दोषी ठहराया गया था। किम ने इसका जिम्मा 9 लोगों को सौंपा, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

 

द सन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य अफसर लेफ्टिनेंट जनरल ह्योंग जू-सोंग को राजधानी प्योंगयोंग स्थित मिलिट्री एकेडमी में सजा-ए-मौत दी गई। ह्योंग ने 10 अप्रैल को एक सैटेलाइट लॉन्चिंग स्टेशन का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अब परमाणु हथियार और रॉकेट बनाने के लिए हम और भूखे नहीं रह सकते हैं। तब सेना के इस अधिकारी ने जवानों के परिवारों के लिए ज्यादा चावल और ईंधन बांटने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तानाशाह को ह्योंग की यह बात नागवार गुजरी, किम के आदेश पर अफसर को सजा दी गई। इससे पहले भी किम बैठक में झपकी लेने पर अपने रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग को मरवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed