{"_id":"63e41042cf73fd096402c09c","slug":"kim-jong-un-visits-troops-with-daughter-south-korea-parliament-votes-to-impeach-minister-lee-over-crowd-crush-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kim Jong Un: किम जोंग-उन ने बेटी के साथ की सुरक्षा बलों से मुलाकात, सैन्य परेड की तैयारी का लिया जायजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kim Jong Un: किम जोंग-उन ने बेटी के साथ की सुरक्षा बलों से मुलाकात, सैन्य परेड की तैयारी का लिया जायजा
Thu, 09 Feb 2023 02:49 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन देश की सेना के 75वें स्थापना दिवस पर सैन्य बलों से मुलाकात करने अपनी बेटी किम जु ऐ (Kim Ju Ae) के साथ पहुंचे और उन्होंने इस दौरान परमाणु हथियारों से सक्षम अपनी सेना की सराहना की। किम ने यह दौरा इन संकेतों के बीच किया है कि देश की राजधानी प्योंगयांग में उत्तर कोरिया एक बड़ी सैन्य परेड की तैयारी कर रहा है। इस परेड में वह अपने बढ़ते परमाणु हथियार कार्यक्रम के नवीनतम उपकरणों को प्रदर्शित कर सकता है।
किम जोंग ने 10 वर्षीय बेटी के साथ 'कोरियन पीपल्स आर्मी' के जनरल ऑफिसर रैंक के अधिकारियों के आवासीय परिसरों का भी दौरा किया। इस मौके पर किम और उनकी बेटी ने काला सूट और सफेद कमीज पहन रखी थी। बताया जाता है कि किम की बेटी की आयु नौ से 10 साल है। इस मौके पर किम की पत्नी री सोल जु भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन
किम जोंग ने 10 वर्षीय बेटी के साथ 'कोरियन पीपल्स आर्मी' के जनरल ऑफिसर रैंक के अधिकारियों के आवासीय परिसरों का भी दौरा किया। इस मौके पर किम और उनकी बेटी ने काला सूट और सफेद कमीज पहन रखी थी। बताया जाता है कि किम की बेटी की आयु नौ से 10 साल है। इस मौके पर किम की पत्नी री सोल जु भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के मंत्री ली के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित
Lee Sang-min
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कोरिया की संसद ने बुधवार को देश के गृह एवं सुरक्षा मंत्री ली संग-मिन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान किया और 109 के मुकाबले 179 मतों से इसे पारित कर दिया गया। गत वर्ष अक्तूबर में भगदड़ मचने की एक घटना के दौरान करीब 160 लोगों की मौत होने के लिए विपक्ष ने आपदा से निपटने में सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया है। महाभियोग ली को उनके दायित्वों के निर्वहन से रोकता है। उन्हें पद पर रहने देने के विषय में फैसला करने के लिए देश के संवैधानिक न्यायालय के पास 180 दिन हैं। ली को राष्ट्रपति यूं सुक येओल के प्रमुख सहयोगी के रूप में देखा जाता है।