{"_id":"5f48d4088ebc3e4ad84d08f9","slug":"kim-jong-un-visits-hurricane-hit-area-relieving-after-low-damage-assessment","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग-उन ने तूफान प्रभावित इलाके का किया दौरा किया, कम नुकसान के आकलन से राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग-उन ने तूफान प्रभावित इलाके का किया दौरा किया, कम नुकसान के आकलन से राहत
Fri, 28 Aug 2020 03:23 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तूफान ‘बाकी’ से प्रभावित पश्चिमी तटीय इलाकों का दौरा किया और भारी नुकसान ना होने को लेकर राहत की सांस ली। उत्तर कोरिया के सरकारी ‘रोडोंग सिनमुन’ अखबार ने अपनी एक खबर में यह जानकारी दी और दक्षिण ह्वांगे प्रांत में धान, मकई और सेम की फसलों का निरीक्षण करते हुए किम की तस्वीरें भी प्रकाशित कीं।
विज्ञापन
तूफान ‘बाकी’ यहां गुरुवार तड़के पहुंचा था, जो दोपहर तक कमजोर पड़कर इलाके से आगे बढ़ गया। खबर में किम दौरे पर कब गए इसकी जानकारी नहीं दी गई।
उत्तर कोरिया की ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने अपनी एक खबर में किम के हवाले से कहा कि नुकसान उम्मीद से कम हुआ है। उसने कहा कि ‘‘वह काफी चिंतित थे और उन्हें लगता है कि यह अच्छी बात है।’’ मीडिया में तूफान संबंधी किसी घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन