{"_id":"5f783272577ff03146730b4d","slug":"kim-jong-un-send-a-message-to-donald-trump-and-melania-trump-and-wish-for-speedy-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग उन ने डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप को भेजा संदेश, जल्द स्वस्थ होने की कामना की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग उन ने डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप को भेजा संदेश, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Sat, 03 Oct 2020 01:42 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
kim jong un
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। किम जोंग उन ने शनिवार को दोनों को एक संदेश भेजा, जिसमें उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सरकारी मीडिया में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की खबर में कहा गया कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों बीमारी से यथाशीघ्र उबर जाएंगे। उन्हें उम्मीद जताई कि वे निश्चित ही इस बीमारी से ठीक हो जाएंगे। उन्होंने उन्हें (ट्रंप दंपती को) शुभकामनाएं भेजी हैं। ट्रंप ने कहा था कि वह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
ट्रंप के कोविड-19 से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर दुनिया भर के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेजी थीं। उत्तर कोरिया द्वारा 2017 में कई उच्च क्षमता वाली मिसाइलों के परीक्षण के बाद किम और ट्रंप के बीच रिश्ते बेहद तल्ख थे और दोनों एक-दूसरे को धमकियां देते थे।
विज्ञापन
किम ने 2018 में अचानक वार्ता के लिये अमेरिकी नेता से संपर्क किया और उसके बाद दोनों नेताओं के बीच उसी साल तीन बार बैठक हुई। यह 1950-53 के कोरियोई युद्ध के बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की उत्तर कोरियाई नेता के साथ पहली बैठक थी।
उनकी बैठकों का हालांकि बहुत फायदा होता नहीं दिखा और वियतनाम में उनके बीच दूसरे दौर की शीर्ष वार्ता बिना किसी अहम प्रगति के खत्म हुई क्योंकि उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध को लेकर दोनों में असहमति हो गई।