{"_id":"5f5bdaecd11da301ea7a93e6","slug":"kim-jong-un-ordered-shoot-to-kill-peoples-who-entering-from-china-in-north-korea-to-stop-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आने वाले नागरिकों को किम जोंग ने दिए गोली मारने के आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से आने वाले नागरिकों को किम जोंग ने दिए गोली मारने के आदेश
Sat, 12 Sep 2020 01:46 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
kim jong un
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना के एक कमांडर ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने देश में महामारी की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वाले लोगों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि चीन से सटे उत्तर कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी आधिकारिक मामला सामने नहीं आया है।
सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) की एक ऑनलाइन कांफ्रेंस में कोरिया में तैनात संयुक्त बल (एसएफके) के कमांडर रॉबर्ट एब्राम्स ने बताया कि उत्तर कोरिया ने चीनी सीमा पर एक-दो किलोमीटर का नया बफर जोन बना लिया है।
विज्ञापन
साथ ही बताया, यहां पर उसने स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज (एसओएफ) के जवानों को तैनात कर दिया है। कमांडर रॉबर्ट ने बताया कि इन जवानों के पास चीन से लौटने वाले उसके देश के लोगों को गोली मारने (शूट-टू-किल) के आदेश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया की सरकार को डर है कि उसकी खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था इस महामारी को झेल नहीं पाएगी और इसी कारण उसने जनवरी में महामारी की शुरूआत में ही चीन के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया था। वहीं जुलाई में आपातकाल के स्तर को बढ़ाकर अधिकतम स्तर पर कर दिया गया था।
85 फीसदी गिरा आयात
कमांडर रॉबर्ट एब्राम्स ने कहा कि चीन और उत्तर कोरियाई सीमा बंद होने के चलते चीन से उत्तर कोरिया का आयात 85 फीसदी गिर गया है। यही नहीं बल्कि इस रोक से परमाणु कार्यक्रम के लिए उस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का असर भी बढ़ गया है। देश में तस्करी के सामानों की मांग भी बढ़ गई है।
झगड़ा मोल नहीं लेगा उ. कोरिया
दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना के कमांडर ने कहा कि उत्तर कोरिया इस वक्त चक्रवाती तूफान के असर से भी जूझ रहा है। इस तूफान के चलते 2,000 से अधिक घर तबाह हो चुके हैं। इन्हीं परिस्थितियों के कारण एब्राम्स को नहीं लगता कि निकट भविष्य में उत्तर कोरिया किसी तरह की भड़काऊ गतिविधि करेगा। उसका ध्यान कोरोना और तूफान से जूझने में है इसलिए वह किसी से झगड़ा मोल नहीं लेगा।