फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong rides in luxury Russian limo gifted by Putin

North Korea: रुस की लग्जरी कार में किम जोंग ने लिया रफ्तार का मजा, पुतिन से मिला सबसे महंगा तोहफा

Sun, 17 Mar 2024 03:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 17 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग को तोहफे में लग्जरी लिमोजिन कार दी है। किम ने इस कार में सफर का आनंद लिया है। किम की बहन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध गहरे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Kim Jong rides in luxury Russian limo gifted by Putin
Kim Jong Vladimir Putin - फोटो : X Kim Jong Un

विस्तार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तोहफे में लग्जरी ऑरस सीनेट लिमोजिन कार दी है। सितंबर 2023 में रूस में किम और पुतिन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान पुतिन ने पुतिन ने किम को अपनी ऑरस सीनेट लिमोजिन कार दिखाई थी। इसके बाद फरवरी में पुतिन ने किम के लिए यह कार प्योंगयांग भेजी थी। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया-रूस के बीच गहरी होती दोस्ती
रूस द्वारा किम जोंग को गिफ्ट की गई कार को दोनों देशों के बीच गहरी होती दोस्ती के रूप में देखा जा रहा है। किम जोंग की बहन ने बताया कि शुक्रवार को उनके भाई ने पहली बार इस लग्जरी कार में सफर का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ‘यह बात साबित करती है कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच दोस्ती गहरी होती जा रही है।’  
विज्ञापन

रूस की स्थानीय मीडिया के अनुसार ऑरस लिमोजिन रुस का पहला लग्जरी कार ब्रांड है। देश के बड़े अधिकारियों के काफिले में इस कार का इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार 2018 में कार की सवारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किम जोंग के पास लग्जरी कारों का काफिला
किम जोंग के पास विदेशी लग्जरी कारों का पूरा काफिला है। जब किम रूस गए थे तो उन्होंने अलग अलग बैठकों में जाने के लिए मेबैक लिमोजिन कार में सफर किया था। वह कार उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उसे अपने साथ ले आए थे।  किम द्वारा इस्तेमाल की गई अन्य कारों में एक मर्सडीज मेबैक एस 600 पुलमैन गार्ड और एक मेबैक एस 62 हैं। 

‘संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन’ 
उधर पर्यवेक्षकों ने रूस द्वारा किम जोंग को दिए गए तोहफे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन बताया है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पास हुआ था। इस प्रस्ताव में बताया गया था कि रुस किसी भी तरह के लग्जरी सामान को  उत्तर कोरिया नहीं भेज सकता। इस प्रस्ताव का उद्देश्य यह था कि किम जोंग अपने परमाणु विस्तार योजना को रोकें। इसके बावजूद यह देखने को मिला है कि उत्तर कोरिया और रूस पिछले वर्ष तेजी से करीब आ गए। दरअसल एक तरफ उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया तो दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण जारी रखा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस बात पर चिंता जताई है कि उत्तर कोरिया तकनीकी के बदले में रूस को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। रूस इन हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। 

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय का कहना है कि 'रूस द्वारा किम जोंग को दिया गया लग्जरी तोहफा भी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य के रूप में रूस को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को कमजोर करने वाले काम नहीं करने चाहिए'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed