फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kid selling masks in Sahiwal city of Pakistan gave us a lesson in humanity

'दुनिया को मदद चाहिए' मां की इस सीख पर मास्क बेचने निकला बच्चा, कहा- पैसे नहीं है तो फ्री में ले जाइए

Sun, 05 Apr 2020 01:28 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
kid selling masks in Sahiwal city of Pakistan gave us a lesson in humanity
मास्क बेचता एक बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के शहर साहिवाल की सड़कों पर मास्क बेच रहे एक मासूम बच्चे ने कोरोना वायरस के कहर के बीच मानवता की नई मिसाल पेश की है। लाहौर और मुल्तान के बीच स्थित साहिवाल शहर के पाकपाटन चौक में एक बच्चा 20-20 रुपये में मास्क बेच रहा था।

विज्ञापन


तभी एक खरीदार पहुंचा और उसने मास्क बेच रहे बच्चे से मजाक करते हुए कहा कि मेरे पास पैसे ही नहीं है। इतना सुनते ही खरीदार को मासूम बच्चे ने चुपचाप मुफ्त में मास्क देते हुए कहा कि आप इसे रख लीजिए।
विज्ञापन


इस पर ग्राहक ने बच्चे से पूछा कि तुम्हारी मां नाराज नहीं होंगी? बच्चे ने जवाब दिया नहीं, उन्होंने कहा है कि दुनिया में बहुत बुरी बीमारी फैली हुई है। इस वक्त लोगों को मदद की बहुत जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महामारी के बीच एक मासूम बच्चे की आंखों में उम्मीद की एक नई किरण है। बच्चा ये समझ रहा है कि इस संकट से सभी मिलकर लड़ेंगे, एक दूसरे की मदद करेंगे तभी हम सब इस पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।


लड़का उस समय सड़क पर खड़े होकर मास्क बेच रहा है, जब लगभग पूरी दुनिया अपने घरों में बंद है। उस मासूम के मास्क की कीमत सिर्फ 20 रुपये है। जबकि हम देख रहे हैं कि पूरी दुनिया में इस वक्त मास्क की कीमतों में उछाल है, मास्क की जमाखोरी भी हो रही और तय मूल्य से अधिक पर बेचा जा रहा है। ऐसे समय में एक बच्चा मुफ्त में भी मास्क देने को तैयार है, ताकि कोई दूसरा सुरक्षित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed