फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kerala resident Sreeju wins Rs 45 crore lottery in Dubai

UAE: केरल के श्रीजू की दुबई में लगी 45 करोड़ की लॉटरी, जुड़वा बच्चों के पिता है 39 साल के विजेता

Fri, 17 Nov 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 06:24 AM IST
सार

दुबई में 11 साल से काम कर रहे कंट्रोल रूम ऑपरेटर श्रीजू ने माहजूज सैटरडे मिलियंस लॉटरी का 154वां ड्रॉ जीता। इसकी घोषणा बुधवार को हुई थी। श्रीजू के 6 साल के जुड़वां बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि इस पैसे से वे भारत में एक अच्छा घर खरीदेंगे।

विज्ञापन
Kerala resident Sreeju wins Rs 45 crore lottery in Dubai
यूएई का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

यूएई में कई भारतीयों के लिए नवंबर धन वर्षा लेकर आया। इनमें से केरल के रहने वाले 39 साल के श्रीजू को लॉटरी में 2 करोड़ यूएई दिरहम (45 करोड़ रुपए) का प्रथम पुरस्कार मिला। इसी तरह कई अन्य भारतीयों को भी लाखों-करोड़ों के पुरस्कार लॉटरी में मिले। इनमें से अधिकतर गरीब व निम्न मध्यम वर्ग से हैं। दुबई में भारतीयों को सबसे ज्यादा लॉटरी खरीदने के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन


गल्फ न्यूज के अनुसार, दुबई में 11 साल से काम कर रहे कंट्रोल रूम ऑपरेटर श्रीजू ने माहजूज सैटरडे मिलियंस लॉटरी का 154वां ड्रॉ जीता। इसकी घोषणा बुधवार को हुई थी। श्रीजू के 6 साल के जुड़वां बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि इस पैसे से वे भारत में एक अच्छा घर खरीदेंगे। वहीं, माहजूज ने कहा, साप्ताहिक ड्रॉ के जरिए अब तक 64 लोग करोड़पति बने हैं। 
विज्ञापन


यह भारतीय भी जीते
  1. केरल के 36 वर्षीय शरत शिवादासन ने अमीरात ड्रॉ फास्ट में शनिवार को 11 लाख की लॉटरी जीती। वे दुबई में काम करते हैं।
  2. 9 नवंबर को मुंबई के मनोज भावसार ने भी इसी ड्रॉ में 16 लाख रुपए जीते। वे 16 साल से अबू धाबी में काम कर रहे हैं।
  3. 8 नवंबर को 60 साल के शिपिंग प्रबंधन अनिल ज्ञानचंदानी ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलिनेयर प्रमोशन लॉटरी में 10 लाख डॉलर (8.32 करोड़ रुपए) जीते।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. 8 नवंबर को ही दो भारतीयों ने माहजूज लॉटरी में 22-22 लाख रुपए जीते। इनमें शामिल 50 साल के शेरिन 20 साल से दुबई में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed