फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kerala-born Jinson Charls appointed minister in Australia's Northern Territory

Australia: नॉर्दर्न टेरीटरी में मंत्री बने केरल में जन्मे जिनसन चार्ल्स, लेबर मंत्री को चुनाव में हराया

Mon, 09 Sep 2024 07:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Sep 2024 07:28 PM IST
सार

Australia: केरल में जन्मे जिनसन चार्ल्स को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरीटरी (एनटी) सरकार में मंत्री बने हैं। उन्होंने हाल के एनटी चुनावों में एक लेबर मंत्री को हराया है। वह विकलांगता, कला, पूर्व सैनिक और बहुसांस्कृतिक मामलों के मंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
Kerala-born Jinson Charls appointed minister in Australia's Northern Territory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल में जन्मे जिनसन चार्ल्स को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरीटरी (एनटी) सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने हाल के एनटी चुनावों में एक लेबर मंत्री को हराया है। वह विकलांगता, कला, पूर्व सैनिक और बहुसांस्कृतिक मामलों के मंत्री बनेंगे। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


चार्ल्स के साथ ही गुजरात के खोडा पटेल ने भी पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उनकी कंट्री लिबरल पार्टी (सीएलपी) ने 24 अगस्त को हुए चुनावों में 25 सीटों में से 17 पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन


नई सरकार में दक्षिण एशियाई राजनेताओं की सबसे अधिक संख्या
एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ल्स पहले स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। वह अब विकलांगता, कला, पूर्व सैनिक और बहु सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के रूप में काम करेंगे। इसके साथ ही वह युवा, वरिष्ठ नागरिक और समानता के मामलों के साथ-साथ खेल और संस्कृति विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, एनटी की विधानसभा के लिए चार्ल्स को चुना जाना ऐतिहासिक है। नई सरकार सरकार में दक्षिण एशियाई और दक्षिण-पूर्व एशियाई मूल के राजनेताओं की सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ल्स और कासुआरीना से विधायक खोडा पटेल का भारतीय मूल के हैं। जबकि फोंग लिम से नए विधायक तंजील रहमान बांग्लादेश मूल के हैं और वांगुरी से नए विधायक ओली कार्लसन इंडोनेशियाई मूल के हैं। 

2011 में ऑस्ट्रेलिया में बसे थे जिनसन चार्ल्स 
रिपोर्ट में चार्ल्स के हवाले से कहा गया, मैं पिछले कुछ दिनों से फोन कॉल और संदेश प्राप्त कर रहा हूं, जिसमें भारतीय मीडिया से भी संपर्क हुआ है। लोग बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक पहले पीढ़ी का प्रवासी हूं, जो एक नए देश और संस्कृति में आया हूं। यहां लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि यह लोगों की इच्छा है।' चार्ल्स ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया प्रवास किया और डार्विन में स्वास्थ्य सेवाओं का नेतृत्व किया। वे वर्तमान में डार्विन मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 


उनकी पत्नी अनु और दो बेटियां एमी (10 वर्षीय) और अन्ना (4 वर्षीय) हैं। उनके पार्टी सहयोगी पटेल के परिवार में उनकी पत्नी नीलम और दो बच्चे अनिका (7 वर्षीय) और कृष्णा (1 वर्षीय) हैं। पटेल ने साइप्रस में रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपना परिवार बसाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed