फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenya Helicopter Crash outside Nairobi; Fire broke out, rescue work started

Kenya Helicopter Crash: केन्या में नैरोबी के बाहर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; लगी आग, बचाव कार्य शुरू

Thu, 07 Aug 2025 08:19 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: बशु जैन Updated Thu, 07 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

नैरोबी के बाहर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर आवासीय क्षेत्र में गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या अभी पता नहीं लगी है। 

विज्ञापन
Kenya Helicopter Crash outside Nairobi; Fire broke out, rescue work started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केन्या की राजधानी नैरोबी के बाहर एक एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर आवासीय क्षेत्र में गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में मरने वालों की संख्या एक से लेकर छह तक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विमान एयर एंबुलेंस सेवा प्रदाता का था। एएमआरईएफ फ्लाइंग डॉक्टर्स ने बताया कि छोटे आकार का जेट विमान सेसना साइटेशन एक्सएलएस नैरोबी के हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सोमालीलैंड के हरगेसा की ओर जा रहा था। तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छह साल की भारतीय मूल की बच्ची और होटल कर्मचारी...; हाल ही में आयरलैंड में बढ़ी नस्लीय हिंसा ने डराया
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एंबुलेंस सेवा प्रदाता ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमानन अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक विमान से आग की लपटें उठ रही हैं। लोगों ने आग बुझाने में अग्निशमन दल की मदद की।  केन्या रेडक्रॉस ने बताया कि बचाव दल नैरोबी से सटे किआम्बू में घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। सैन्य और पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित कर लिया।


जनवरी में भी हुआ था हादसा
इससे पहले जनवरी में केन्या के तटीय मालिंदी काउंटी में एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी। विमान के एक इमारत से टकराने के कारण दो अन्य, एक मोटरसाइकिल सवार और एक महिला यात्री की मौत हो गई थी। विमान में सवार एक पायलट और दो छात्र दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान से कूद गए थे। 

ये भी पढ़ें: जारी रहेगा संघर्षविराम या शुरू होगी भीषण जंग? शांति वार्ता के बीच सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

घाना में भी क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर
हाल ही में घाना में एक सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमाह और पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद भी शामिल थे। इसमें तीन अन्य अधिकारी और तीन वायुसेना कर्मी भी शामिल थे। जेड9 हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह राजधानी अकारा से ओबुआसी के लिए रवाना हुआ, लेकिन रडार से संपर्क टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed