फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kennedy says CDC turnover was justified because of its COVID-19 response

USA: कोविड-19 प्रबंधन में नाकामी के कारण CDC अधिकारियों को हटाना सही, अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा

Thu, 04 Sep 2025 10:42 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 10:42 PM IST
सार

अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी ने लॉकडाउन और मास्क लगाने की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने गलत तरीके से दावा किया कि महामारी के दौरान सीडीसी ने बीमारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Kennedy says CDC turnover was justified because of its COVID-19 response
रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर, अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : X @SecKennedy

विस्तार

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने गुरुवार को सीनेट की एक समिति के सामने बयान देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) से जिन शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दिया, उनका जाना उचित है। उनका कहना है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसे फैसले लिए जिनसे देश को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा टैरिफ मामला, ट्रंप प्रशासन बोला- रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद पर भारत पर लगाया शुल्क
विज्ञापन


लॉकडाउन और मास्क लगाने की नीति की आलोचना
कैनेडी ने कहा, 'वे लोग जिन्होंने बच्चों को मास्क पहनाए, स्कूल बंद कराए, वही अब पद छोड़कर जा रहे हैं।' उनका आरोप है कि इन अधिकारियों ने लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों पर काबू पाने के लिए भी पर्याप्त काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीसी में भारी उथल-पुथल
पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने सीडीसी की निदेशक सूसन मोनारेज को उनके कार्यकाल के पहले ही महीने में हटा दिया। इस फैसले के विरोध में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। इससे एजेंसी में अस्थिरता बढ़ गई। मोनारेज ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक लेख लिखकर आरोप लगाया कि कैनेडी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे एक नई वैक्सीन सलाहकार समिति की सिफारिशों को पहले से मंजूरी देने के लिए कहा गया, जबकि इस समिति में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से एंटी-वैक्सीन बयानबाजी की है। यह बेहद खतरनाक है।'

सीनेट में कड़ा विरोध
सीनेट फाइनेंस कमेटी की बैठक में कैनेडी से उनकी नीति पर सवाल पूछे गए। डेमोक्रेटिक सीनेटर रॉन वाइडन ने कहा कि कैनेडी झूठ बोल रहे हैं जब वह दावा करते हैं कि उन्हें अमेरिकी डॉक्टरों का समर्थन प्राप्त है। वाइडन के अनुसार, कैनेडी ने वैक्सीन पैनल में वैज्ञानिकों की जगह षड्यंत्र सिद्धांतों पर विश्वास करने वाले लोगों को शामिल किया है। रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने भी कहा कि वह कैनेडी से सीधे जवाब चाहते हैं। उनका कहना था, 'कैनेडी को यह स्पष्ट करना होगा कि पुष्टि प्रक्रिया के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें हाल की वैक्सीन नीति के फैसलों से कैसे जोड़ा जाए।'


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप से दूर हुए स्वतंत्र वोटर, इस कारण घट रही लोकप्रियता; मिडटर्म में रिपब्लिकन को 15 सीटों का झटका संभव

वैक्सीन नीतियों पर विवाद
मई में, कैनेडी ने घोषणा की कि स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश अब नहीं की जाएगी। यह फैसला कई मेडिकल और पब्लिक हेल्थ संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद लिया गया। जून में, कैनेडी ने वैक्सीन नीतियों पर सलाह देने वाली पुरानी विशेषज्ञ समिति को भंग कर दिया और वैकल्पिक विचारधारा वाले सदस्यों को शामिल किया। इसके बाद कई प्रतिष्ठित डॉक्टर समूहों को इस प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

चिकित्सा संगठनों की नाराजगी
बुधवार को इन्फेक्शियस डिजीज सोसाइटी ऑफ अमेरिका और 20 अन्य प्रमुख चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर कैनेडी से त्यागपत्र देने की मांग की। बयान में कहा गया, 'हमारे देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो खुली और ईमानदार चर्चा को बढ़ावा दे, न कि दशकों की वैज्ञानिक प्रगति को नजरअंदाज कर जनता को गुमराह करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed