{"_id":"637b290f547f552bce306ae9","slug":"kassym-jomart-tokayev-set-to-win-presidential-election-in-kazakhstan-preliminary-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kazakhstan: एक बार फिर से राष्ट्रपति पद पर आसीन होने की ओर टोकायव, प्रारंभिक परिणाम में मिल रही तेजी से बढ़त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kazakhstan: एक बार फिर से राष्ट्रपति पद पर आसीन होने की ओर टोकायव, प्रारंभिक परिणाम में मिल रही तेजी से बढ़त
Mon, 21 Nov 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, अस्ताना
एएनआई, अस्ताना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:00 PM IST
सार
कजाकिस्तान में 20 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए। यह चुनाव मध्य एशियाई देश में राजनीतिक शक्ति के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
कासिम-जोमार्ट टोकायव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को सामने आए प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, कजeख नेता कासिम-जोमार्ट टोकायव देश में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं। अस्ताना टाइम्स ने ओपन सोसाइटी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रीजनल स्टडीज का हवाला देते हुए बताया कि 82.45 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने के बाद टोकायव का राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीतना तय है।
विज्ञापन
कजाकिस्तान में 20 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए। यह चुनाव मध्य एशियाई देश में राजनीतिक शक्ति के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही व्यापक पैमाने पर राजनीतिक सुधारों के लिए भी अहम है । इन उपायों में राष्ट्रपति पद के लिए सात साल की सीमा की सिफारिश और इस शरद ऋतु में मध्यावधि राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा शामिल थी।
विज्ञापन
एग्जिट पोल के मुताबिक, 68 फीसदी वोटिंग हुई थी। अस्ताना टाइम्स ने बताया कि 1,600 से अधिक साक्षात्कारकर्ताओं ने मतदान केंद्रों के परिसर के बाहर 3,500 से अधिक नागरिकों का सर्वेक्षण किया। केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) द्वारा निर्धारित समय पर प्रारंभिक आधिकारिक परिणाम 22 नवंबर तक घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन