{"_id":"6088869cd101ce787c4ecbac","slug":"karen-guerrillas-claims-they-have-captured-myanmar-army-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार : करेन लड़ाकों ने किया सैन्य ठिकाने पर कब्जे का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार : करेन लड़ाकों ने किया सैन्य ठिकाने पर कब्जे का दावा
Wed, 28 Apr 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेंकॉक।
एजेंसी, बेंकॉक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Apr 2021 03:18 AM IST
सार
- थाईलैंड से ली तस्वीरों में दिख रही हैं आग की लपटें, गोलाबारी की आवाजें भी सुनाई दीं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के जातीय करेन लड़ाकों (गुरिल्लाओं) ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार को सेना के एक ठिकाने पर कब्जा कर लिया है। माना जा रहा है कि इस खबर से उन लोगों का हौसला बढ़ेगा जो फरवरी में सेना द्वारा देश की असैनिक सरकार का तख्ता पलटने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
म्यांमार की केंद्र सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग करने वाले अल्पसंख्यकों के मुख्य राजनीतिक समूह करेन नेशनल यूनियन (केएनयू) के एक प्रवक्ता ने कहा कि समूह की सशस्त्र इकाई ने सुबह पांच बजे सैन्य अड्डे पर हमला किया और उसे जला दिया।
विज्ञापन
केएनयू के विदेशी मामलों के प्रमुख पदोह साव ताव नी ने एक संदेश में कहा कि इस घटना में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। म्यांमार की सैन्य सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
बता दें कि केएनयू का थाईलैंड के साथ लगी सीमा के पास पूर्वी म्यांमार में एक हिस्से पर नियंत्रण है। यह समूह आंग सान सूकी की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करने वाली सेना के खिलाफ चल रहे आंदोलन का एक करीबी सहयोगी है। थाईलैंड से सीमावर्ती क्षेत्र की तस्वीरों में आग की लपटें दिख रही हैं और वहां से गोलाबारी की आवाजें भी आ रही हैं।