फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris targeted Donald Trump saying he failed America

कमला हैरिस का डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना, कहा- अमेरिकी जनता की भलाई में नाकाम रहे

Fri, 28 Aug 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Aug 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kamala Harris targeted Donald Trump saying he failed America
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। हैरिस ने कहा कि वह अमेरिकी जनता की भलाई में नाकाम रहे हैं और उन्होंने इस दिशा में पूरी तरह लापरवाही के साथ अनादर प्रदर्शित किया है।

विज्ञापन


हैरिस ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के सबसे मौलिक और महत्वपूर्ण काम में विफल रहे हैं। वह अमेरिकी जनता के संरक्षण में नाकाम रहे हैं। ट्रंप ने जो दिखाया है, उसे हम कानून के पेशे में अमेरिकी जनता की भलाई के लिए पूरी तरह लापरवाही पूर्ण अनादर कहेंगे।’
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रंप के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करने के भाषण से कुछ घंटे पहले अपने संबोधन में हैरिस ने ट्रंप पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की नीतियों में महामारी से अमेरिकी लोगों की जिंदगियों पर होने वाले खतरों को लेकर भी 'लापरवाही पूर्ण अनादर' दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इससे हमारी अर्थव्यवस्था को जो नुकसान होगा, पीढ़ियों तक सुनियोजित नस्लवाद के शिकार रहे समुदायों का जो नुकसान होगा, हमारे दैनिक जीवन में जो उथल-पुथल मचेगी, इसके बाद हममें से कई के बच्चों के लिए स्कूल जाना नामुमकिन होगा। सामान्य तरीके से और निश्चिंतता के साथ जीना असंभव होगा।'

हैरिस ने कहा, 'उन्होंने कभी इस बात का ऐहसास ही नहीं किया कि कोई राष्ट्रपति अमेरिका को जाने और अनजाने खतरों से बचाने के लिए ईश्वर और देश की शपथ लेता है। यह उसका कर्तव्य है। हमारी रक्षा करना उसकी बाध्यता है। फिर भी, वह दुखद तरीके से विफल रहे।'

उन्होंने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप की अक्षमता नयी बात नहीं है। यह हमेशा से दिखती रही है। लेकिन इस साल जनवरी में यह घातक हो गई। जब पूरी दुनिया पर खतरा पैदा करने वाला वायरस पहली बार सामने आया। लेकिन ट्रंप ने खतरे को ही नकार दिया जबकि जो बिडेन ने इसे लेकर आगाह किया था।'


हैरिस ने कहा, 'ट्रंप हमें कहते रहे कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, चमत्कार होने जा रहा है, वायरस गायब हो जाएगा। लेकिन जो बिडेन ने कहा कि हमें एक योजना, एक राष्ट्रीय रणनीति की जरूरत है, एक राष्ट्रपति जो नेतृत्व करने का इच्छुक हो, हमारे राष्ट्र, हमारे बच्चों के लिए रोल मॉडल बनना चाहता हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed