{"_id":"603fef6a1836d4100a473c02","slug":"kamala-harris-speaks-with-australian-pm-scott-morrison-over-reaffirms-strength-of-us-australia-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के बीच हिंद-प्रशांत सहयोग पर वार्ता, चीन और म्यांमार समेत कई मुद्दों पर दोनों नेताओं ने जताई सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के बीच हिंद-प्रशांत सहयोग पर वार्ता, चीन और म्यांमार समेत कई मुद्दों पर दोनों नेताओं ने जताई सहमति
Thu, 04 Mar 2021 01:49 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों समेत चीन, म्यांमार और जलवायु परिवर्तन पर वार्ता की। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गठबंधन की ताकत की फिर से पुष्टि की। उन्होंने हिंद-प्रशांत पर सहयोग को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ साथ मिलजुलकर काम करने पर भी सहमति जताई। उपराष्ट्रपति हैरिस और प्रधानमंत्री मॉरिसन ने हिंद-प्रशांत और उससे आगे अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के सहयोग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने महामारी से आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैरिस और मॉरिसन ने साथ मिल कर काम करने और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद आर्थिक बहाली के लिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को दुनियाभर में आगे बढ़ाने के लिए अन्य सहयोगियों और साझेदारों के साथ काम करने की जरूरत पर सहमति जताई।
विज्ञापन
इस दौरान हैरिस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों के प्रगाढ़ होने की बात दोहराई। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों खासतौर पर जलवायु परिवर्तन से पेश आने वाली चुनौतियों, चीन और म्यांमार के हालात से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।’