फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kamala Harris elected Baltimore headquarters to campaign for 2020 election

अमेरिका: सांसद कमला हैरिस ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए बाल्टीमोर को मुख्यालय चुना

Sat, 19 Jan 2019 01:09 PM IST
अमर शर्मा भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
kamala Harris elected Baltimore headquarters to campaign for 2020 election
kamala harris

अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सांसद कमला हैरिस ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार के लिए बाल्टीमोर को अपना मुख्यालय चुना है। एक खबर में ऐसा दावा किया गया है?हाल में ही दो पुस्तकों का विमोचन करने वाली 54 वर्षीय हैरिस ने 2020 के चुनावों के लिए अपनी दावेदारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया की खबरों की मानें तो जल्द इसकी घोषणा हो सकती है। लोकल बाल्टीमोर सन समाचारपत्र ने शुक्रवार को एक सूत्र के हवाले से खबर दी कि हैरिस ने बाल्टीमोर को अपना चुनाव प्रचार मुख्यालय चुना है।

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक, “हैरिस ने अभी तक अपनी योजना घोषित नहीं की है इसलिए सूत्रों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि हैरिस ने बाल्टीमोर को इसकी विविधता, वॉशिंगटन से निकटता और इसके ईस्टर्न टाइम जोन में पड़ने की वजह से चुना है।
विज्ञापन


सांसद के कार्यालय ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड का नाम उन कई डेमोक्रेटिक नेताओं में शामिल है जिन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है। 2020 डेमोक्रेटिक प्राइमरी में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed