फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kamala Harris again targets China on the South Sea

वियतनाम : दक्षिण सागर में हैरिस ने चीन पर फिर साधा निशाना, कहा- विवादित मुद्दों पर बोलता रहेगा अमेरिका

Fri, 27 Aug 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हनोई।
एजेंसी, हनोई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 12:51 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वियतमान में हैरिस ने एलजीबीटीक्यू (समलैंगिक) अधिकारों और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर काम रहे कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
kamala Harris again targets China on the South Sea
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बृहस्पतिवार को अपनी दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा संपन्न करते हुए एक बार फिर चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अमेरिका प्रतिस्पर्धा का स्वागत करता है, लेकिन दक्षिण चीन सागर जैसे मुद्दों पर लगातार खुलकर बोलता रहेगा। उन्होंने इस दौरान नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर भी बात की।

विज्ञापन


कमला हैरिस ने कहा कि बीजिंग अक्सर दक्षिण सागर में द्वीपों पर कब्जा कर वहां से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर अपना अधिकार जताने की बात करता रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी कार्रवाई नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम संघर्ष नहीं चाहते लेकिन चीन की इस कार्रवाई के खिलाफ खुलकर बोलते रहेंगे। हैरिस ने वियतमान में हैरिस ने एलजीबीटीक्यू (समलैंगिक) अधिकारों और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर काम रहे कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि हमें चुनौतियों का सामना करना है, तो इसके लिए सहयोगात्मक तरीका अपनाने की जरूरत है। हमें हर क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाना चाहिए, जिसमें यकीनन सरकार और उसके साथ ही समुदाय के नेता, व्यापार जगत के लोग, नागरिक समाज भी शामिल हों। 

वियतनाम में उत्पीड़न पर चर्चा नहीं
हैरिस ने कहा, वियतनाम को अभिव्यक्ति व प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, देश में महिलाओं के खिलाफ व्यापक हिंसा और राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हैरिस ने ट्रांसजेंडर लोगों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में बात की। उन्होंने वियतनाम सरकार की उसके उत्पीड़न के लिए कोई आलोचना नहीं की।


चीन की नीतियों की आलोचना की
अमेरिका में भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की दक्षिण-पूर्व एशियाकी यात्रा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। उनकी सिंगापुर और वियतनाम यात्रा का लक्ष्य अमेरिका के इन देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करना और क्षेत्र में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी प्रयासों को तेज करना था। इस दौरान उन्होंने चीन की दक्षिण सागर में द्वीपों पर कब्जा जमाने की नीतियों की तीखी आलोचना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed