फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kabul mosque bomb blast : many killed in Kabul mosque blast, shattering Afghan ceasefire calm, says police

काबुल : मस्जिद में धमाके में 12 लोगों की मौत, अफगान युद्धविराम को लगा झटका

Fri, 14 May 2021 07:03 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kabul mosque bomb blast : many killed in Kabul mosque blast, shattering Afghan ceasefire calm, says police
धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान के उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था।
विज्ञापन


मुहिबुल्ला साहेबजादा ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले ही थे कि विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैल गया, लोग इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी आई हैं। तस्वीरों से लगता है कि मस्जिद को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है। संघर्ष विराम के दूसरे दिन यह धमाका हुआ।

इससे पहले काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय संगठन ने ली थी, लेकिन तालिबान और सरकार हमले के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं।

अप्रैल 2021 के बाद से अफगानिस्तान में हुईं हिंसक वारदातें

  • 17 अप्रैल: एक मस्जिद में हुए हमले में एके ही परिवार के आठ सदस्य मारे गए।
  • 25 अप्रैल: कार बम हमले में पांच पुलिस कर्मी मारे गए, एक अन्य झड़प में सात पुलिसकर्मियों की मौत।
  • 30 अप्रैल: कार बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत।
  • 02 मई: सरकारी बलों और तालिबान के बीच संघर्ष, 24 घंटे में 100 से ज्यादा की मौत।
  • 06 मई: एक टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • 08 मई: दश्त-ए-बारची जिले में एक स्कूल के बाहर सिलसिलेवार बम धमाकों में कई मासूम बच्चियों समेत 50 की मौत।
  • 09 मई: बस पर बम हमले में कम से कम 11 लोगों की जान गई।
  • 14 मई: मस्जिद में हुए एक धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed