फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France President Emmanuel Macron Denies Rift With Wife Brigitte After Viral Vietnam Video world news in Hindi

France: 'बस एक मजाक था', मैक्रों ने तोड़ी चुप्पी; विमान में पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने का वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 27 May 2025 08:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 May 2025 08:46 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साफ किया कि उनकी पत्नी के साथ हुई बातचीत को गलत समझा जा रहा है। उन्होंने इस हल्के-फुल्के मजाक के पल को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए गलत सूचना फैलाने वालों को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
France President Emmanuel Macron Denies Rift With Wife Brigitte After Viral Vietnam Video world news in Hindi
emmanuel macron - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ विवाद की अटकलों को खारिज कर दिया है। दरअसल, बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मैक्रों दंपती वियतनाम पहुंचे थे। वीडियो में विमान से उतरने से पहले ब्रिजिट मैक्रों को राष्ट्रपति के चेहरे को दोनों हाथों से पीछे की तरफ धकेलते हुए दिखाया गया था। वियतनाम मैक्रों के दक्षिण पूर्व एशिया के दौरे का पहला पड़ाव है। यहां वे फ्रांस को अमेरिका और चीन की जगह एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में पेश करेंगे। यह लगभग एक दशक में किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति का पहला दौरा है। मैक्रों इंडोनेशिया और सिंगापुर का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन


मामले को बेवजह में तूल दिए जाने की बात कही
घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने मामले को बेवजह में तूल दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी पत्नी झगड़ रहे थे। हलांकि, यह बहस कम मजाक ज्यादा था। हम बस मजाक कर रहे थे। मैं आश्चर्यचकित था।' फ्रांसीसी नेता ने 2007 में ब्रिगिट से शादी की थी। उनकी मुलाकात हाई स्कूल में हुई थी। ब्रिगिट वहां पढ़ाती थीं। उन्होंने कहा, 'मामला अब एक तरह की आपदा बन गई है। कुछ लोग तो सिद्धांतों की बातें भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गलत सूचना फैलाने वालों को जिम्मेदार ठहराया
मैक्रों ने वीडियो को लेकर हो रहे हंगामे को गलत सूचना फैलाने वालों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का मकसद उस हल्के-फुल्के पल को खराब कराना था। राई का पहाड़ बना देना था। उन्होंने चिंता जताई कि हाल के हफ्तों में यह पहली बार नहीं था। उनके वीडियोज़ को पहले भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने ऐसे लोगों को पागल कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसियों और फ्रांस में चरमपंथियों को घेरा
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, 'वीडियो में मैंने एक टिशू लिया, किसी से हाथ मिलाया और अपनी पत्नी के साथ मजाक किया। ऐसा हम अक्सर करते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।' उन्होंने ऐसे नेटवर्क को दोषी ठहराया, जिसका पता लगाना काफी आसान है। उनका इशारा रूसियों और फ्रांस में चरमपंथियों की ओर था।

रूस ने ली चुटकी
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने वीडियो पर तंज कसा। मारिया जखारोवा ने टेलीग्राम पर लिखा कि मैक्रों को उनकी पत्नी ने जोरदार धक्का दिया। उन्होंने कहा कि मैक्रों के सलाहकार इस इशारे को समझाने की कोशिश करेंगे। क्या फर्स्ट लेडी ने अपने पति को गाल पर हल्के से थपथपाकर खुश करना चाहती थी? क्या वह उन्हें एक टिशू दे रही थीं, लेकिन चूक गईं? क्या वह उनका कॉलर ठीक करना चाहती थीं, लेकिन उनके प्यारे चेहरे तक पहुंच गईं? यहां एक संकेत है कि शायद यह 'क्रेमलिन का हाथ' था?

वायरल वीडियो में क्या?
यह वीडियो रविवार शाम का है, जब राष्ट्रपति मैक्रों वियतनाम के हनोई शहर पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान का दरवाजा खुलते ही एक यूनिफॉर्म में अधिकारी दरवाजा खोलता है। तभी एक महिला के हाथ (लाल जैकेट में) अचानक सामने आते हैं और राष्ट्रपति मैक्रों के चेहरे को दोनों हाथों से हल्का धक्का देते हैं – एक हाथ उनके मुंह और नाक पर होता है, दूसरा उनके जबड़े पर। इस अप्रत्याशित हरकत से मैक्रों थोड़े चौंक जाते हैं और पीछे हटते हैं, लेकिन फिर जल्दी से मुस्कुरा कर कैमरे की ओर हाथ हिलाते हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी सीढ़ियों से नीचे आते हैं, हालांकि ब्रिजिट इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आगे बढ़ाए गए हाथ को पकड़ने से इनकार करती देखी जा सकती हैं।


राष्ट्रपति कार्यालय ने क्या दिया स्पष्टीकरण?
जब यह मामला सुर्खियों में आया, तो फ्रांस के राष्ट्रपति भवन (एलीसी पैलेस) ने सफाई दी। उन्होंने इसे कोई विवाद नहीं बल्कि एक निजी, मजाकिया पल बताया। वहीं राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'यह वह क्षण था जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दौरे की शुरुआत से पहले थोड़ा हल्का-फुल्का मूड बना रहे थे। यह करीबी और मस्ती भरा पल था।' वहीं एक अन्य अधिकारी ने फ्रांस के न्यूज चैनल बीएफएमटीवी को बताया, 'यह हल्की नोकझोंक थी, कोई गंभीर बात नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed