{"_id":"5f3727008ebc3e3d0713eaae","slug":"journalist-dies-in-nepals-village-reporting-chinese-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के गांव में चीनी कब्जे की खबर देने वाले पत्रकार की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के गांव में चीनी कब्जे की खबर देने वाले पत्रकार की मौत
Sat, 15 Aug 2020 05:36 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 15 Aug 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
gun demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की जमीन पर चीन के कब्जे का खुलासा करने वाले वरिष्ठ नेपाली पत्रकार बलराम बनिया की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। 50 वर्षीय बलराम बनिया नेपाल के अखबार कांतिपुर डेली में सहायक संपादक थे। उन्होंने जून महीने में नेपाल के रुई गांव की जमीन पर चीन के अतिक्रमण की खबर दी जो पूरी दुनिया की सुर्खी बन चुकी है।
विज्ञापन
वे गत 10 अगस्त को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे और बाद में 12 अगस्त को उनका शव नदी के किनारे मिला था। भीमफेडी में एरिया पुलिस कार्यालय से तैनात एक टीम ने उसके शव को नदी से निकाला और हेटुडा अस्पताल भेजा। बनिया को पिछली बार बल्खू नदी के किनारे देखा गया था। उनका मोबाइल भी बाद में स्विच ऑफ हो गया। पत्रकार की मौत के बाद नेपाल प्रेस यूनियन ने सरकार से इस हत्याकांड की गहराई से जांच की मांग की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या हत्या है। बनिया के चेहरे पर चोट के कई निशान जरूर पाए गए हैं।
विज्ञापन