फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jordan court sentenced three years jail to hospital director in the death of 10 corona patients due to lack of oxygen

जॉर्डन: ऑक्सीजन की कमी से 10 कोरोना मरीजों की मौत मामले में अस्पताल निदेशक को तीन साल की जेल

Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्डन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्डन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
सार

मार्च में जॉर्डन के एक अस्पताल में 10 कोरोन रोगियों की मौत हो गई थी, इसके बाद लोगों ने सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। 

विज्ञापन
Jordan court sentenced three years jail to hospital director in the death of 10 corona patients due to lack of oxygen
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जॉर्डन की एक अदालत ने रविवार को राज्य के एक अस्पताल के निदेशक को 10 कोरोना रोगियों की मौत के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई है। दरअसल, कोर्ट ने माना कि कोरोना मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई और इसके लिए अस्पताल निदेशक को दोषी ठहराते हुए फैसला सुनाया।

विज्ञापन


कोर्ट में अस्पताल निदेशक अब्देल रजाक अल-खशमान और चार सहयोगियों को साल्ट स्टेट अस्पताल में रोगियों की मौतों के कारण का दोषी ठहराया गया, इसमें कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन सपोर्ट निकालने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि, निदेशक अदालत के फैसले के खिलाफ 10 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं। बीते मार्च में जॉर्डन के एक अस्पताल में 10 कोरोना रोगियों की मौत हो गई थी, इसके बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री नजीर ओबेदत ने इस्तीफा तक दे दिया था। इस त्रासदी के बाद किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने राजकीय अस्पताल का दौरा किया था। जहां सैकड़ों लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed