फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden wins in Georgia and Michigan, Trump attempts to block results failed

जॉर्जिया व मिशिगन में बाइडन जीते, ट्रंप की नतीजे रोकने की कोशिशों को झटका

Sun, 22 Nov 2020 02:08 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, अटलांटा
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, अटलांटा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden wins in Georgia and Michigan, Trump attempts to block results failed
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चुनाव नतीजों के नजरिए से अमेरिका के सबसे अहम राज्य जॉर्जिया ने बाइडन को जीत का सबसे पहला प्रमाण पत्र दे दिया है जबकि मिशिगन में रिपब्लिकनों ने बाइडन को जीता मान लिया है। ऐसे में ट्रंप की उन अंतिम कोशिशों को भी तगड़ा झटका लगा है जिसके तहत उन्होंने चुनाव बोर्ड से जुड़े रिपब्लिकन सांसदों को व्हाइट हाउस बुलाकिर बाइडन की जीत की पुष्टि रोकने की कोशिशें कीं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप चाहते थे कि इन अहम राज्यों में उनकी हार के चुनाव नतीजे प्रमाणित न किए जाएं, लेकिन उनके ही रिपब्लिकन साथियों ने ट्रंप की मंशा को नहीं माना। जॉर्जिया के गवर्नर ने पुनर्मतगणना में बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी और राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मिशिगन के सांसदों ने कहा कि वे राज्य की चुनाव प्रमाणन प्रक्रिया में दखल नहीं देंगे। बाइडन को जॉर्जिया में 12,670 से ज्यादा मतों से जीत मिली है जबकि मिशिगन में उन्होंने ट्रंप को 1.60 लाख मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन



उधर, ट्रंप की टीम ने नतीजों को कानूनी चुनौती देते हुए दर्जनों मुकदमे तो लगा दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुबूत नहीं दे पाए हैं। मिशिगन में जहां रिपब्लिकनों ने मुकदमा वापस ले लिया वहीं एरिजोना में जज ने चुनाव नतीजे की पुष्टि स्थगित करने की अपील वाला मुकदमा खारिज कर दिया। इस तरह बारी-बारी से ट्रंप के सभी दरवाजे बंद हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तांतरण इवेंट के लिए ट्रंप प्रशासन ने की तैयारी
व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने सत्ता हस्तांतरण इवेंट के लिए वैधानिक रूप से जरूरी सभी तैयारियां कर ली हैं। प्रेस सचिव कायली मैक्केनी ने कहा, तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव विजेता का निर्धारण करने के लिए सांविधानिक प्रक्रिया निभाई जा रही है। उन्होंने बाइडन को जीता हुआ मानने से इनकार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बेहद स्पष्ट हैं और वे चाहते हैं कि एक-एक कानूनी वोट के गिना जाए। उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप कब जीतेंगे लेकिन कहा कि मतदाता धोखाधड़ी के दावे बहुत हद तक वास्तविक हैं। जबकि बाइडन 20 जनवरी को देश के 46वें राष्ट्रपति का पद संभालने के लिए तैयार हैं।


ट्रंप के रुख से परेशान बाइडन ने चंदा मांगा
अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया में राष्ट्रपति ट्रंप के असहयोग से परेशान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने अब आम जनता से चंदा देने की अपील की है। एक ट्विटर संदेश में उन्होंने कहा, ‘चूंकि राष्ट्रपति ट्रंप हार नहीं मान रहे हैं और हस्तांतरण में देर कर रहे हैं, इसलिए हमें ये प्रक्रिया खुद पूरी करनी है। इसमें हमें आपके सहयोग की जरूरत है। अगर आप सक्षम हैं, तो बाइडन-हैरिस ट्रांजिशन के लिए चंदा दें।’

राष्ट्रपति का ट्विटर हैंडल बाइडन को देंगे : ट्विटर
ट्विटर ने एलान कर दिया है कि ट्रंप हार मानें या नहीं, अगले 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्विटर हैंडल बाइडन को दे दिया जाएगा। इसके अलावा व्हाइट हाउस, उपराष्ट्रपति और फ्लोटस (प्रथम महिला या राष्ट्रपति की पत्नी) समेत अन्य सरकारी ट्विटर हैंडल भी नए प्रशासन को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही ट्विटर की टीम बाइडन-हैरिस से मुलाकात करेगी। 


दवा कंपनियों ने मेरे खिलाफ विज्ञापन चलाए : ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि बड़ी दवा कंपनियों ने हाल में संपन्न आम चुनाव के दौरान लाखों डॉलर खर्च करके उनके खिलाफ नकारात्मक विज्ञापन चलवाए। ट्रंप ने कहा, वैसे इन चुनावों में मैं करीब 7.4 करोड़ मतों से जीता हूं, लेकिन बड़ी दवा कंपनियों ने जो कुछ किया उसका हम पता लगा लेंगे। उन्होंने कहा, दवा कंपनियां, मीडिया और बड़े प्रौद्योगिकी खिलाड़ी भी हमारे खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed