फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden will contest President election once again in 2024, despite aging, health concerns, and a steady decline in popularity

अमेरिका: सेहत की चिंता और गिरती लोकप्रियता का बाइडन की महत्वाकांक्षा पर असर नहीं!

Wed, 24 Nov 2021 06:10 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Nov 2021 06:10 PM IST
सार

राष्ट्रपति के करीबी लोगों का कहना है कि बाइडन सिर्फ उसी स्थिति में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे, अगर वे ऐसा महसूस करें कि अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिहाज से शारीरिक या मनोवैज्ञानिक रूप से फिट नहीं हैं। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के खेमे में एक बड़ा हिस्सा है, जो बाइडन के इस इरादे को पसंद नहीं करता। ये खेमा बाइडन की लगातार गिर रही लोकप्रियता से चिंतित है...

विज्ञापन
Joe Biden will contest President election once again in 2024, despite aging, health concerns, and a steady decline in popularity
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बढ़ती उम्र, सेहत संबंधी चिंताओं, और लोकप्रियता में लगातार गिरावट के बावजूद जो बाइडन ने 2024 में एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि बाइडन ने अपना ये इरादा अपने निकट सहयोगियों को बताया है।

विज्ञापन


पूर्व सीनेटर डॉड ने वॉशिंगटन पोस्ट से कहा- ‘मैंने उन्हें सिर्फ यह कहते सुना है कि वे दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। मैं यह सुन कर खुश हूं।’ पेनसिल्वेनिया के राज्य के पूर्व गवर्नर एड रेंडेल ने इसी अखबार से कहा- ‘जो बात वे खुल कर कह रहे हैं, उसमें उनका पूरा यकीन है। उनके कहने और उनके वास्तविक इरादे के बीच कोई फर्क नहीं है।’ रेंडेल उस समय मौजूद थे, जब बाइडन ने उन्हें चंदा देने वाले प्रमुख लोगों को बताया कि उन्होंने 2024 में फिर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

गिरती लोकप्रियता से पार्टी चिंतित

राष्ट्रपति के करीबी लोगों का कहना है कि बाइडन सिर्फ उसी स्थिति में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे, अगर वे ऐसा महसूस करें कि अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिहाज से शारीरिक या मनोवैज्ञानिक रूप से फिट नहीं हैं। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के खेमे में एक बड़ा हिस्सा है, जो बाइडन के इस इरादे को पसंद नहीं करता। ये खेमा बाइडन की लगातार गिर रही लोकप्रियता से चिंतित है। जनमत सर्वेक्षणों में जुलाई के बाद से राष्ट्रपति की एप्रूवल रेटिंग (उनके कार्य प्रदर्शन को संतोषजनक मानने वाले लोगों की संख्या) में लगातार गिरावट आई है। अलग-अलग जनमत सर्वेक्षण नतीजों का औसत प्रकाशित करने वाली संस्था फाइव-थर्टी-एट के मुताबिक जुलाई में बाइडन की एप्रूवल रेटिंग 51.8 फीसदी थी। यह फिलहाल 42.5 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमला हैरिस को बनाना पड़ा था राष्ट्रपति

बीते शनिवार को बाइडन 79 साल के हो गए। 2024 में 82 के होंगे। इतनी अधिक उम्र में आज तक अमेरिकी इतिहास में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं चुना गया। उधर उनकी सेहत को लेकर भी चर्चा रही है। पिछले हफ्ते उन्हें एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली से गुजरना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें डेढ़ घंटे के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को तमाम प्रभार सौंपने पड़े। इस इलाज के दौरान आंत्र-परीक्षण (कॉलोनोस्कॉपी) हुआ। इसके लिए उन्हें बेहोश किया गया था। बाद में जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जांच रिपोर्ट संतोष जनक आई है।



इन चर्चाओं के बीच ही बाइडन के डॉक्टर ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति ‘स्वस्थ और शक्तिवान हैं और राष्ट्रपति के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्व निभा सकने के लिहाज से फिट हैं।’ इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के डोनर (चंदा दाता) बैरी गुडमैन ने एक अखबार से कहा है कि बाइडन 2024 में चुनाव लड़ें या नहीं, ये संभावना साफ है कि डॉनल्ड ट्रंप जरूर एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। गुडमैन 2020 के चुनाव में बाइडन की वित्त समिति के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि लोग नहीं चाहते कि देश में किसी तानाशाह को एक कार्यकाल और मिले। इसलिए जो भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होगा, लोग उसे ही वोट देंगे। ट्रंप ने अभी अपनी उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है। लेकिन आम समझ है कि वे दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed