फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden says, Putin may be able to take a city, but never be able to hold Ukraine

Russia-Ukraine War : यूक्रेन को पुतिन कभी जीत नहीं पाएंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कही बड़ी बात

Wed, 09 Mar 2022 07:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Mar 2022 07:40 AM IST
सार

बुधवार को रूस-यूक्रेन जंग 14 वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बमबारी रोकने के बाद रूसी सेना ने कीव, सूमी व अन्य शहरों में भारी बम बरसाए।

विज्ञापन
Joe Biden says, Putin may be able to take a city, but never be able to hold Ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे। वह भले ही किसी शहर को जीत लें, लेकिन पूरे यूक्रेन पर रूस काबिज नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन

बुधवार को रूस-यूक्रेन जंग 14 वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बमबारी रोकने के बाद रूसी सेना ने कीव, सूमी व अन्य शहरों में भारी बम बरसाए। यूक्रेन में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं और उन्हें श्वान नोंच रहे हैं। 
विज्ञापन

बाइडन ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह स्पष्ट हो चुका है कि पुतिन यूक्रेन को कभी जीत नहीं सकेंगे। वह एकाध शहर हासिल कर लें, लेकिन पूरे देश पर कब्जा नहीं कर सकेंगे।' मंगलवार को इस ट्वीट के कुछ घंटे पहले उन्होंने अमेरिका में रूसी तेल, गैस व एनर्जी के आयात पर पूर्ण पाबंदी का एलान किया। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के विरोध में अमेरिका रूस पर पहले ही कई पाबंदियां लगा चुका है, लेकिन तेल आयात पर पाबंदी रूस व स्वयं अमेरिकियों को भी भारी पड़ने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन की 'वॉर मशीन' के खिलाफ बड़ा झटका
बाइडन ने इसीलिए ट्वीट में लिखा, 'अमेरिकी बंदरगाहों पर रूसी तेल अब नहीं पहुंच सकेगा और अमेरिकी लोग पुतिन की 'वॉर मशीन' के खिलाफ एक और शक्तिशाली झटके को सहन करेंगे।' बाइडन ने यह भी कहा, 'हम यह पाबंदी यह समझते हुए लागू कर रहे हैं कि हमारे कई योरपीय सहयोगी ऐसी पाबंदी लागू नहीं कर पाएंगे, लेकिन हम इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं और यह रूस की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाएगा।' 

जेलेंस्की ने दिया बाइडन को धन्यवाद
उधर, रूसी तेल व गैस के आयात पर पाबंदी लगाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति बाइडन का आभार माना है। जेलेंस्की ने ट्वीट किया, 'पुतिन की युद्ध मशीन के दिल में प्रहार करने और अमेरिकी बाजार में रूसी तेल, गैस और कोयले पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका और राष्ट्रपति बाइडन को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद। यह कदम अन्य देशों और नेताओं को अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed