फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   joe biden says americans are not learning to live with coronavirus but learning to die with it blame trump

बिडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- हम कोरोना के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं

Sat, 24 Oct 2020 10:00 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 24 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
joe biden says americans are not learning to live with coronavirus but learning to die with it blame trump
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी कोविड-19 के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं। इस वैश्विक महामारी ने हाल के इतिहास में देश के सामने आई सभी परेशानियों को बौना कर दिया है। यह वायरस धीमा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


बिडेन ने कोविड-19 के एक भाषण पर कहा, '2,20,000 से अधिक अमेरिकियों की वायरस के कारण मौत हो गई है जो कि कुल वैश्विक मृत्यु का पांचवां हिस्सा है।' अपने होम स्टेट डेलावेयर में दिए गए भाषण में वायरस के घातक प्रसार के लिए ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस वायरस का देश की अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन



77 साल के बिडेन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम किनारे तक पहुंच गए हैं। यह वायरस जाने वाला है। हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं। यह केवल उद्धरण हैं। पर जैसा कि मैंने उन्हें कल रात को बताया हम इसके साथ जीना नहीं सीख रहे हैं। हम इसके साथ मरना सीख रहे हैं। अंधकारमय सर्दियां आने वाली हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव को बताया रिकवरी और डिप्रेशन का विकल्प, हैरिस ने डोनाल्ड को कहा नस्लवादी

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले से ही अमेरिका में 2,20,000 से अधिक लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी बहुत बुरा दौर आने वाला है। कोलंबिया विश्वविद्याल के एक शोध के अनुसार 1,30,000 से लेकर 2,10,000 मौतों को रोका जा सकता था। कोविड-19 ने हाल के इतिहास में हमारे द्वारा सामना की गई परेशानियों को बौना बना दिया है। इसके धीमा होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। वायरस लगभग हर राज्य में बढ़ रहा है।’


राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा कि हमारे यहां 48 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जब ट्रंप से इस सप्ताह पूछा गया कि वह शुरू में महामारी से निपटने के लिए क्या अलग करते तो उन्होंने कहा ज्यादा कुछ नहीं। बिडेन ने ट्रंप पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए कोई भी योजना न होने का आरोप लगाया। बिडेन ने कहा कि वह जितने लंबे समय तक राष्ट्रपति रहेंगे, उतनी अधिक लापरवाही होती रहेगी।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने कहा, हमें इस प्रशासन की विफलताओं का कैदी नहीं बनना है। हम एक अलग रास्ता चुनेंगे। हम वही करेंगे जो अमेरिकियों ने हमेशा किया है। साथ आइए और धैर्य, करुणा और दृढ़ संकल्प के साथ चुनौती का सामना करें। बिडेन ने कहा कि यदि वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो रणनीति के तहत वायरस से निपटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed