फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden said Netanyahu hurting Israel by not preventing more civilian deaths in Gaza

US: गाजा में हो रही नागरिकों की मौत पर भड़के राष्ट्रपति बाइडन, कहा- नेतन्याहू मदद करने के बजाय नुकसान...

Sun, 10 Mar 2024 08:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 08:00 AM IST
सार

गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
Joe Biden said Netanyahu hurting Israel by not preventing more civilian deaths in Gaza
Joe Biden, Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच पांच माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, अमेरिका ने अपने सहयोगी देश को एक बार फिर युद्ध को लेकर चेताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि जिस तरह से गाजा पर हमले किए जा रहे हैं वैसे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइल की मदद करने से ज्यादा उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका दे रहा चेतावनी
सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला बोल दिया था, उस समय से अमेरिका इस्राइल के साथ खड़ा हुआ है। हालांकि अब इस्राइल जिस तरह से युद्ध के मैदान में आगे बढ़ रहा है वो उसके सहयोगी देश को पसंद नहीं आ रहा है। अमेरिका लगातार निर्दोष लोगों की जान जाने पर अधिक ध्यान देने के लिए चेता रहा है। बाइडन पिछले कई महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि गाजा में जिस तरह से नागरिकों की जान जा रही है, वैसे में इस्राइल अंतरराष्ट्रीय समर्थन खो सकता है। रिपोर्ट की माने तो तो यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन


गाजा के रफा पर हो रहे हमले अस्वीकार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में मरने वालों की संख्या को लेकर कहा कि यह आंकड़ा इस्राइल के खिलाफ है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती है। उन्होंने आगे कहा कि गाजा के रफा पर हो रहे संभावित इस्राइली हमले अस्वीकार्य हैं। हालांकि, वह फिर भी इस्राइली नागरिकों को रॉकेट हमलों से बचाने वाले आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर जैसे हथियारों को नहीं हटाएंगे। बता दें, रफा में फिलहाल 13 लाख से अधिक लोग शिविरों में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन से जब रफा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह अस्वीकार्य है, लेकिन मैं इस्राइल का साथ नहीं छोड़ने वाला हूं। इस्राइल की रक्षा अभी भी महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं किसी भी हथियार को रोकने वाला हूं।' उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी बात सीधे इस्राइल की संसद में रखेंगे। 


कई हजार से अधिक जा चुकी हैं जानें
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। संघर्ष विराम को लेकर लगातार काहिरा में वार्ता चल रही है। एक तरफ इस्राइल ने कुछ शर्ते हमास के सामने रख दी हैं। वहीं हमास भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। ऐसे में चिंता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed